2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता के मकान पर छापा, पुत्र समेत सात लोग गिरफ्तार

पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 24 Apr 2018, 2:31 PM IST

सट्टेबाज गिरफ्तार

अलीगढ़। बन्ना देवी थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से समाजवादी पार्टी की महिला नेता के मकान पर छापा मारकर आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से सट्टा लगाते महिला सपा नेता के पुत्र समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने टीवी, रजिस्टर, 14 मोबाइल फोन और करीब एक लाख रुपए मिले हैं।


मौके से सात लोग गिरफ्तार
सोमवार को बन्नादेवी पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित समाजवादी पार्टी की महिला सभा की पूर्व जिला अध्यक्ष नौरीन खान के मकान पर छापा मारा। एक कमरे में सट्टा खेलते नौरीन खान के पुत्र इमरान सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक टीवी रजिस्टर, 14 मोबाइल फोन के साथ एक लाख चार हजार रुपए नकद बरामद किये हैं।

ये भी पढ़ें- रिजर्वेशन के लिए अब लाइन नहीं, सिर्फ हाथ लगाए और लें तत्काल का टिकट


कई दिनों से मिल रही थी सूचना
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कई दिनों से आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी की सूचना मिल रही थी। इस सूचना को डेवलप कर कार्रवाई की गई। आईपीएल सट्टेबाजी में सात लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनसे एक लाख चार हजार रुपए बरामद किए गए हैं। रजिस्टर में भी मिले हैं, जिन पर सट्टेबाजी के करीब आठ से दस लाख रुपए की सौदेबाजी दर्ज है। वहीं डायरी भी मिली है। जिसमें भी लेनदेन की बात सामने आ रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


पहले दिन से शुरू हो गई सट्टेबाजी
बताया जा रहा है कि जिस दिन से आईपीएल शुरू हुआ है। उसी दिन से यहां सट्टेबाजी शुरू हो गई है। डायरी में पुराने मैचों का भी जिक्र है। जिसमें सट्टेबाजी का उल्लेख है। इस डायरी के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है।