2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बडी़ खबर: स्टेज पर बैठी दुल्हन को मारी गोली, शादी की खुशियां बदली चीख में, दिल थाम कर देंखे ये फोटो

स्टेज पर बैठी दुल्हन को मारी गोली, शादी की खुशियां बदली चीख में, दिल थाम कर देंखे ये फोटो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 24 Apr 2018, 2:17 PM IST

harsh fire news

ग्वालियर। हर्ष फायर पर बंदिशों के बावजूद आशीर्वाद समारोह में आए मेहमान ने गोलियां चलाकर शादी की खुशियों में कोहराम मचा दिया। उसने लाइसेंसी बंदूक से दो फायर किए। नशे में होने से बंदूक नहीं संभाल सका और गोली स्टेज पर बैठी दुल्हन के कंधे में धंस गई। इसके बाद भी नशेड़ी नहीं माना और दूसरा फायर कर दिया, जो एक बुजुर्ग मेहमान को लगा।

यह भी पढ़ें : एक महीने पहले हुआ था ब्याह अब हो गई ये महिला विधवा, जाने क्या हुआ इसके साथ

लोगों ने गोली चलाने वाले को दबोच कर पीटा। घटना रविवार देर रात हुई। दुल्हन और जख्मी मेहमान का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति बिगडऩे पर दोनों को सोमवार को ग्वालियर लाया गया। दुल्हन की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार दौरार, मोहना निवासी हरविलास जाटव के बेटे रामवरण (23) की 18 अप्रैल को धूमेश्वर पर सामूहिक विवाह में रजऊआ, चीनोर निवासी पूजा जाटव (20) से शादी हुई थी। रविवार को रिसेप्शन समारोह था।

यह भी पढ़ें : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उसके शव के साथ की शर्मनाक हरकत, जानिए पूरा मामला

हर्ष फायर में
उसमें ग्वालियर निवासी अशोक वर्मा भी पत्नी और भतीजे के साथ गया था। अशोक के मकान में रामवरन का चाचा रहता है, इसलिए परिवार में उसका आना जाना है। पुलिस ने बताया कि रात करीब ११.३० बजे पंडाल में कुछ लोग खाना खा रहे थे तभी अशोक वर्मा 12 बोर की बंदूक लेकर नशे में लहराता हुआ आया। उसने स्टेज के पास आकर शान दिखाने के लिए बंदूक लोड कर फायर कर दिया, लेकिन धुत्त होने से ट्रेगर दबाते समय बंदूक की नाल सीधी हो गई और गोली स्टेज पर बैठी नई नवेली दुल्हन पूजा के कंधे में जा धंसी। खून से लथपथ पूजा स्टेज से नीचे गिर पड़ी, उसके बाद भी अशोक ने दूसरा फायर किया, इसकी गोली काशीराम निवासी शिवपुरी के हाथ में लग गई।

बहू गिरी, फिर मुझे गोली मारी
स्टेज पर आशीर्वाद का कार्यक्रम चल रहा था, दूल्हा और दुल्हन के साथ फोटो खिंचाने पहुंचा। उनकी कुर्सियों के पीछे खड़ा था तभी धमाके की आवाज हुई। कुछ समझ में नहीं आया, दुल्हन पूजा को चीखकर गिरते देखा। अगले पल फिर धमाका हुआ,फिरमेरे हाथ में तेज जलन के साथ खून बहता दिखा। (जैसा जख्मी काशीराम ने पत्रिका को बताया )

बहू गिरी, फिर मुझे गोली मारी
स्टेज पर आशीर्वाद का कार्यक्रम चल रहा था, दूल्हा और दुल्हन के साथ फोटो खिंचाने पहुंचा। उनकी कुर्सियों के पीछे खड़ा था तभी धमाके की आवाज हुई। कुछ समझ में नहीं आया, दुल्हन पूजा को चीखकर गिरते देखा। अगले पल फिर धमाका हुआ,फिरमेरे हाथ में तेज जलन के साथ खून बहता दिखा। (जैसा जख्मी काशीराम ने पत्रिका को बताया )

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़