बरेली

रविवार से शुरू हो जाएगा शहामतगंज ओवरब्रिज, सपाई पहले ही फोड़ चुके हैं नारियल

शहामतगंज में फ्लाई ओवर की मांग को देखते हुए पिछली अखिलेश सरकार में इस पुल को मंजूरी मिली थी।

2 min read
Jan 19, 2018
Shahmatganj Overbridge

बरेली। पिछले कई दिनों से शहर में चर्चा का विषय बना शहामतगंज ओवरब्रिज को रविवार को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्रभारी डीएम सतेंद्र कुमार की रिपोर्ट के बाद प्रदेश सरकार ने पुल को रविवार से जनता के हवाले करने का फैसला किया है। प्रभारी डीएम ने बताया कि रविवार को 12 बजे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा, लेकिन पुल का उद्घाटन कौन करेगा अभी यह तय नहीं हो पाया है।


सपा सरकार में हुआ था मंजूर
शहामतगंज में फ्लाई ओवर की मांग को देखते हुए अखिलेश सरकार में इस पुल को मंजूरी मिली थी। 25 अक्टूबर 2016 को पुल के लिए भूमि पूजन हुआ था। जिसके बाद पुल का निर्माण शुरू हुआ। शहामतगंज का ये पुल 7.5 मीटर ऊंचा और 1017 मीटर लम्बा है। ये पुल 31 पिलर पर टिका हुआ है।


सपा ने किया उद्घाटन का दावा
मकर संक्रांति पर सपा के फ्रंटल संगठनों ने पुल पर पहुंच कर पूजा पाठ किया और नारियल फोड़ कर पुल के उद्घटान करने का दावा किया था। सपाइयों ने पुल पर पैदल मार्च भी किया था। सपाइयों का कहना है कि क्योंकि पुल उनके नेता अखिलेश यादव ने बनवाया है इसलिए उद्घाटन का अधिकार भी सपाइयों का है।


भाजपा विधायक भी पहुंचे थे उद्घाटन को
सपाइयों के उद्घाटन का दावा करने के बाद भाजपा के विधायक भी पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे, लेकिन लखनऊ से पेच कसे जाने के बाद विधायक बगैर उद्घाटन के वापस आ गए थे। विधायकों के जाने के बाद पब्लिक ने बैरियर हटा कर ओवरब्रिज को खोल दिया था और 20 मिनट तक पुल पर ट्रैफिक चलने के बाद प्रशासन के आदेश पर पुल को बंद कर दिया गया।


अब जनता को मिलेगी राहत
शहामतगंज का पुल बनकर तैयार है, लेकिन राजनीति के चक्कर में पुल को चालू नहीं किया जा सका है। जनता के दबाव को देखते हुए प्रभारी डीएम ने सेतु निगम से पुल से सम्बंधित रिपोर्ट देने को कहा था। सेतु निगम ने पुल पर हल्के वाहनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। भारी वाहनों का संचालन ब्यूकटर लगने के बाद कराने को कहा गया है। सेतु निगम की रिपोर्ट को प्रभारी डीएम ने मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी थी। जहां से पुल के उद्घाटन की तारीख तय कर दी गई है। 21 जनवरी को पुल का उद्घाटन कर दिया जाएगा। ये पुल शुरू होने से शहर के दो हिस्से आपस में जुड़ जाएंगे। जिसके बाद लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा और वो आराम से सिविल लाइंस आ सकेंगे।

Published on:
19 Jan 2018 08:44 pm
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क