बरेली

सुलतान बेग सपा के सक्रिय सदस्य बनें

सुलतान बेग की मीरगंज इलाके में मजबूत पकड़ मानी जाती है और वो इस क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए।

2 min read
Aug 13, 2018
सुलतान बेग सपा के सक्रिय सदस्य बनें

बरेली। लोकसभा चुनाव के पहले समजवादी पार्टी ने अपने पुराने नेता पूर्व विधायक सुलतान बेग को पार्टी का सक्रिय सदस्य बना लिया है। सुलतान बेग पिछले सात महीने से सपा में वापसी की कवायद में लगे हुए थे। सुलतान बेग की लखनऊ में अखिलेश यादव से भी मुलाकात हो चुकी थी लेकिन उन्हें सदस्य नहीं बनाया गया था। लेकिन अब उन्हें पार्टी का सदस्य बना लिया गया है। सुलतान बेग की सपा में वापसी से पूर्व विधायक इस्लाम साबिर और उनके बेटे पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम को तगड़ा झटका लगा है। सुलतान बेग तीन बार विधायक रह चुके है।

ये भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

मुस्लिम युवक द्वारा कांवड़ उठाने पर हंगामा

तीन बार बने विधायक

सुलतान बेग की मीरगंज इलाके में मजबूत पकड़ मानी जाती है और वो इस क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए। सुल्तान बेग पहले सपा में थे और उन्होंने कावर विधानसभा से 2002 और 2007 के चुनाव में चुनाव में जीत हासिल की इसके बाद उनपर बसपा सरकार में मुकदमा दर्ज हो गया जिसके बाद वो सपा छोड़ बसपा में शामिल हो गए और कावर विधानसभा के विलय के बाद बनी नयी विधानसभा मीरगंज पर बसपा के बैनर तले एक बार फिर सुल्तान बेग ने फतेह हासिल की। पिछले चुनाव में सुल्तान बेग ने भाजपा के डाक्टर डी सी वर्मा को आठ हजार वोटों से हराकर यह सीट अपने नाम की थी। इस बार के चुनाव में सुल्तान बेग बसपा के टिकट पर मीरगंज से चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

भाई भी लड़े चुनाव

सुलतान बेग खुद तीन बार विधायक रह चुके है और वो अपने भाइयों को भी चुनाव मैदान में उतार चुके है। सुलतान बेग के भाई अनीस बेग 2012 में शहर विधानसभा से चुनाव लड़े थे तो 2017 में उनके एक अन्य भाई सुलेमान बेग भोजीपुरा विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। भोजीपुरा से सपा ने पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम को मैदान में उतारा था। शहजिल और सुलेमान दोनों ही चुनाव हार गए लेकिन शहजिल अपनी हार के लिए सुलेमान बेग को जिम्मेदार मानते हैं।

ये भी पढ़ें

आखिर मिल गई सदस्य्ता

जनवरी में सुल्तान बेग ने बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने की कवायद शुरू की तो शहजिल इस्लाम और उनके पिता पूर्व विधायक इस्लाम साबिर सुल्तान बेग की खिलाफत में उतर आए। इस्लाम साबिर और शहजिल ने सपा मुखिया अखिलेश यादव तक अपना विरोध व्यक्त किया। इन दोनों को मीरगंज से पिछला विधानसभा चुनाव सपा से लड़े हाजी जाहिद का साथ भी मिला। विरोध के कारण सुल्तान बेग को सपा में शामिल किए जाने का मामला ठंडे बस्ते के हवाले हो गया लेकिन सुल्तान बेग लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद स्थानीय स्तर पर सपा के कार्यक्रमों में शामिल होने लगे। अब आखिरकार सुल्तान बेग समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्यता पाने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

जिले में लगातार बढ़ रहे हैं एचआईवी पीड़ित

Published on:
13 Aug 2018 06:46 pm
Also Read
View All