बरेली

सेक्युलर मोर्चा का नेता सपा नेता से बोला रास्ते में पिटोगे तो कोई बचाएगा नहीं

  फेसबुक पोस्ट को लेकर हुआ विवाद

less than 1 minute read
Oct 20, 2018
सेक्युलर मोर्चा का नेता सपा नेता से बोला रास्ते में पिटोगे तो कोई बचाएगा नहीं

बरेली। समाजवादी पार्टी और सेक्युलर मोर्चा के नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग अब धमकी में बदल गई है। सेक्युलर मोर्चा के नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता को दी गई धमकी का आडियो वायरल हो गया है। जिसमे सेक्युलर मोर्चा के नेता समाजवादी पार्टी के एक नेता को धमकाते हुए कह रहे है कि रास्ते में पिटेगा तो कोई बचाने नहीं आएगा।सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल सिंगर का कहना है कि उन्होंने सेक्युलर मोर्चा में शामिल हुए संतोष सिंह की फेसबुक पोस्ट पर कमेंट किया था जिससे बौखलाए सेक्युलर मोर्चा के नेता फोन कर उसे धमकाया और बाद में सेक्युलर मोर्चा के महानगर महासचिव अशोक यादव को थमा दिया दोनों ने उसे धमकाया और अपशब्द कहे।

आडियो हुआ वायरल

ये भी पढ़ें

बिना नाम लिए अखिलेश के बारे में शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, ठहाके लगा कर हसंने लगे लोग

सेक्युलर मोर्चा के ठाकुर संतोष सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट की थी जिसमे लिखा था नेता जी मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव साथ है जिस पर सपा नेता विशाल सिंगर ने कमेंट किया था कि नेता जी अखिलेश यादव के साथ है इस बात से सेक्युलर मोर्चा के नेता नाराज हो गए और उन्होंने विशाल सिंगर को फोन कर रास्ते में पिटवाने की धमकी दी इतना ही सेक्युलर मोर्चा के नेताओं ने सपा नेता विशाल को अपशब्द भी कहे।

धमकी तक पहुंची जंग

सेक्युलर मोर्चा में सपा के वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव के जाने के बाद जिले में समाजवादी पार्टी और सेक्युलर मोर्चा के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों ही दल एक दूसरे पर जुबानी तीर चला रहे है। ये बात जब सपा हाई कमान को पता चली तो उन्होंने जिले के नेताओं को बयानबाजी न करने की सलाह दी जिस पर सपा नेता चुप्पी साध गए है। लेकिन अब ये जुबानी जंग धमकी तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें

मुलायम के 40 साल पुराने साथी ने छोड़ी सपा, बोले दो-दो रूपये चंदा कर बनाई थी पार्टी लेकिन अब….
Published on:
20 Oct 2018 04:10 pm
Also Read
View All