31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना नाम लिए अखिलेश के बारे में शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, ठहाके लगा कर हसंने लगे लोग

बिना नाम लिए अखिलेश के बारे में शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, ठहाके लगा कर हसंने लगे लोग

2 min read
Google source verification

इटावा

image

Ruchi Sharma

Oct 20, 2018

shivpal singh yadav

बिना नाम लिए अखिलेश के बारे में शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, ठहाके लगा कर हसंने लगे लोग

इटावा. समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव जहां अपने बड़े भाई नेताजी मुलायम सिंह यादव का सम्मान करने की बात कहते है, लेकिन वही दूसरी ओर अपने भतीजे अखिलेश यादव को रावण की संज्ञा दिए बिना नहीं चूकते है। अखिलेश यादव का नाम लिये बिना ही शिवपाल ने कहा कि आज दशहरा है जब भगवान रामचंद्र जी विजय पाकर अयोध्या आये थे तब से विजय दशमी पर्व मनाया जाता है। रावण का दहन होना है और होगा ये अब सुनिश्चित है । इस वाक्ये को सुनाते वक्त शिवपाल के चेहरे प्रफुल्ल्ति भाव यह बताने के लिए काफी थे कि उनको इशारा किस रावण की तरफ है और वो किसे रावण बताने की भी कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही शिवपाल के साथ मौजूद लोग भी जोर जोर से ठहाके लगा कर मुस्कारने लगते है।


इसका जीता जागता प्रमाण आज दशहरा को इटावा में तब देखने को मिला जब शिवपाल सिंह यादव पुरबिया टोला स्थित गुरुद्वारा पहुंचे जहां उन्होंने वहां पर करीब एक घंटे के आसपास गुरुद्वारा के मंहत गणेशदास के सान्धिय में रह कर पूजा अर्चना की। अपने करीबियों और बेहद चुनिंदा लोगोंं के बीच शिवपाल सिंह यादव के मंहत से बंद कमरे में भी काफी देर तक पूजा की ।

विजय दशमी के पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने नवरात्रि के दौरान गुरुद्वारा में स्थापित कलश पूजन कर देवी मां से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को आगे बढ़ाने के कामना की। उन्होंने कहा कि विजय दशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने दबी जवान से विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि रावण का दहन होना है और होगा ये अब सुनिश्चित है । उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों और समान विचारधारा के दलों से उनकी बात हो गई है और वो आगामी चुनाव में मोर्चे के साथ आने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जितने भी असंतुष्ट लोग है और जिनको सम्मान नही मिला वो सब लोग समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के साथ आ गए है और लगातार जुड़ते जा रहे है।

उन्होंने कहा कि उनका निमंत्रण है कि लोग और दल आये और उनके साथ जुड़कर प्रदेश की जनविरोधी सरकार के खिलाफ एक जुट हो कर लड़े। प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से योगी सरकार बनी है तब से एक भी वादा पूरा नही किया सरकार पूरी तरह फेल है, नोट बंदी और जीएसटी से लोग परेशान है । उन्होने कहा कि देश से वर्तमान सरकार को जनता ने उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है । 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि 2019 में बिना सेक्युलर मोर्चा के दिल्ली में सरकार नही बन सकती और 2022 में उत्तर प्रदेश में सेक्युलर मोर्चा की सरकार बनना तय है ।

इससे पहले भी शिवपाल दर्द कई दफा खुलकर अपने भतीजे अखिलेश यादव का नाम लिये बिना सामने आया जिसमे उन्होने कहा कि परिवार के विवाद के ही कारण महाभारत का युद्व हुआ था पाडंवो ने कौरवो से सिर्फ पांच ही गांव मांगे थे लेकिन अहंकारी कौरवो ने उन्हे नही दिये थे अंत मे कौरवो को परास्त ही होना पड़ा था । रावण बहुत ज्ञानी था लेकिन उसका अहंकार ही पतन का कारण बना था इसी तरह कंस ने भी अपने पिता, बहन बहनोई आदि को जेल मे डाल दिया था जिसके कारण ही भगवान श्रीकृष्ण ने उसका पतन करके धर्म की स्थापना की थी ।