1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम के 40 साल पुराने साथी ने छोड़ी सपा, बोले दो-दो रूपये चंदा कर बनाई थी पार्टी लेकिन अब….

पुराने समजवादी नेता और मुलायम सिंह के 40 साल पुराने साथी लल्लू यादव ने भी शिवपाल यादव का दामन थाम लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 19 Oct 2018, 7:21 PM IST

shivpal yadav

मुलायम के 40 साल पुराने साथी ने छोड़ी सपा, बोले दो-दो रूपये चंदा कर बनाई थी पार्टी लेकिन अब....

बरेली। शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद एक के बाद एक समाजवादी पार्टी के नेता सेक्युलर मोर्चा में शामिल होते जा रहे है। जिले में पुराने समजवादी नेता और मुलायम सिंह के 40 साल पुराने साथी लल्लू यादव ने भी समाजवादी पार्टी को अलविदा कह कर शिवपाल यादव का दामन थाम लिया है। लल्लू सिंह यादव समाजवादी पार्टी के जिला संगठन से नाराज थे जिसके चलते उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी का साथ छोड़ दिया। लल्लू सिंह यादव को वीरपाल यादव और सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने सेक्युलर मोर्चा में शामिल कराया।

नहीं मिल रही थी इज्जत

सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने के बाद लल्लू सिंह यादव ने कहा कि वो छात्र राजनीति से ही मुलायम सिंह यादव के साथ रहे है। वो जनता दल में संगठन मंत्री उसके बाद लोकदल फिर सपा के गठन के बाद से ही वो समाजवादी पार्टी में रहे है। उन्होंने जिला संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज समजवादी पार्टी में पुराने समाजवादियों का कोई सम्मान नहीं है। बड़े नेताओं के बारे में अशोभनीय और अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने दो-दो रूपये चंदा कर पार्टी बनाई है।

शिवपाल ने दिया सम्मान

समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए लल्लू सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि समाजवादी पार्टी जिले की सभी 9 विधानसभा की सीट हार गई और ऐसे लोगों को पार्टी में महत्त्वपूर्ण पद दिए गए जिन्हे बूथ पर दो वोट भी नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि आज शिवपाल यादव ने पुराने समाजवादियों को जो सम्मान दिया है इसके लिए वो उनके आभारी है। सेक्युलर मोर्चा के साथ वो अल्पसंख्यकों, पिछड़े, किसानों और नौजवानों की आवाज बुलंद कर साम्प्रदायिक ताकतों को बाहर करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश