13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों को लेकर कांग्रेस दिल्ली में करेगी बड़ा प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे ने बताया कि रैली का आयोजन पार्लियामेंट स्ट्रीट से लेकर संसद भवन तक होगा और संसद का घेराव किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
congress party

किसानों को लेकर कांग्रेस दिल्ली में करेगी बड़ा प्रदर्शन

बरेली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले कांग्रेस पार्टी किसानों को लेकर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। 23 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी किसान खेत मजदूर कांग्रेस रैली का आयोजन करने जा रही है। रैली को सफल बनाने के लिए बरेली में बैठकों का दौर चल रहा है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे ने बताया कि 23 अक्टूबर को दिल्ली में किसानों और खेत के मजदूरों की समस्याओं को लेकर किसान खेत मजदूर कांग्रेस रैली का आयोजन किया जा रहा है इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। रैली का आयोजन पार्लियामेंट स्ट्रीट से लेकर संसद भवन तक होगा और संसद का घेराव किया जाएगा।

जिले में इन्हे मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस की 23 अक्टूबर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए तहसीलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इन लोगों के ऊपर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं, किसानों और मजदूरों को रैली में लाने की जिम्मेदारी होगी। कुंवरपाल गंगवार को नवाबगंज तहसील के प्रभारी बनाया गया है जबकि मीरगंज से इंद्रपाल सिंह, बहेड़ी में भगवान सिंह, आंवला में दयाराम मौर्य, फरीदपुर में संतोष वर्मा और बरेली सदर तहसील के लिए सौरभ राठी को प्रभारी बनाया गया है।

बड़ी तादात में जाएंगे लोग

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे ने बताया कि रैली को सफल बनाने और भीड़ जुटाने के लिए जनसम्पर्क अभियान शुरू हो गया साथ ही रैली के प्रचार प्रसार के लिए तहसीलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। 23 अक्टूबर को होने वाली रैली में बरेली से बड़ी तादात में किसान, मजदूर और कार्यकर्ता रैली में शामिल होने दिल्ली जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग