बरेली

इन्वेस्टर्स समिट का असर दिखना शुरू, बरेली मेंं ये प्रोजेक्‌ट हुए फाइनल

उद्यमियों ने बरेली के लिए 38 प्रोजेक्ट पर समझौते किए थे, इनमें से दो महीनों में ही 10 प्रोजेक्ट फाइनल हो गए हैं।
2 min read
May 04, 2018
Business Project

बरेली। प्रदेश सरकार ने सूबे में औद्योगिक वातावरण तैयार करने के लिए लखनऊ में बड़े स्तर पर 21-22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की थी। इसमें बरेली के करीब 1800 करोड़ रूपए के एमओयू साइन हुए थे। इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू पर अब बरेली में अमल होने लगा है। इस समिट में उद्यमियों ने बरेली के लिए 38 प्रोजेक्ट पर समझौते किए थे। इनमें से दो महीनों में ही 10 प्रोजेक्ट फाइनल हो गए हैं। उद्यमिमियों द्वारा 463.41 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इन परियोजनाओं के आने से बरेली जनपद इंडस्ट्रियल हब बनने जा रहा है।

उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा

इनवेस्टर्स मीट में बरेली मंडल समेत सूबे के सभी जिलों से निवेशकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। समिट में 66 उद्यमियों ने 2734.15 करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए थे। बरेली जिले से 1770.74 करोड़ रुपए के 38 एमओयू हुए। निवेशकोंं का कहना है- सरकार के इस प्रयास से उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार के नए अवसर प्रदान हो रहे हैं साथ ही आर्थिक गतविधियों में और मजबूती आएगी।

जरी उद्योग को भी मिलेगी संजीवनी

वहीं लघु उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनुज कुमार ने बताया -कुछ निवेशक इसी महीने में ही अपने प्रोजेक्ट शुरू करने की करने की स्थिति में आ गए हैं। बाकी भी अपने प्रोजेक्ट फाइनल कराने की कोशिश कर रहे हैं। बरेली में बैल कोल्हू ने अपनी दो यूनिटों पर काम शुरू कर दिया है और ये दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल पार्क शुरू होने से लोगों को काम मिलेगा इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जरी के काम को वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट योजना में शामिल किया गया है और टेक्सटाइल पार्क के निर्माण से जरी उद्योग को भी बहुत फायदा होगा।

ये प्रोजेक्ट हुए फाइनल

फाइनल प्रोजेक्ट लागत करोड़ में

टेक्सटाइल पार्क 125

पैकेजिंग क्राफ्ट 48

नंदी रिफाइनरी 27

बीएल एग्रो 131

करतार प्रिंटर 20

अंबे वुड 25

एनपी एग्रो 35

मंडी कोल्ड स्टोर 4.77

स्टोन क्रेशर 8.64

राज प्लाईवुड 25

केनवुड प्लाई 4

Published on:
04 May 2018 05:24 pm