बरेली

बहला फुसलाकर होटल ले गईं दोस्त, फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर भाई से कराया रेप

यूपी के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बहनों ने अपनी ही दोस्ते के साथ दरिंदगी की, जिसमें उनके भाई ने भी साथ दिया।

2 min read
Feb 17, 2026
rape news (File Photo)

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कक्षा 10 की एक नाबालिग छात्रा के साथ क्रूरता की गई। छात्रा स्कूल में पढ़ती है और उसी स्कूल में उसकी दो सहेलियां आलिया और हिना थीं। ये दोनों बहनें थीं। छात्रा ने इन दोनों को अपना अच्छा दोस्त मान लिया था। लेकिन ये दोनों एक साजिश रच रही थीं। दो दिन पहले दोनों ने छात्रा को बहला-फुसलाकर बुलाया। पहले तो वे उसे धोखे से होटल ले गईं। वहां उन्होंने अपने बड़े भाई को भी बुला लिया। सबने साथ में नाश्ता किया, खाना खाया और कोल्ड ड्रिंक पी। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया गया। इससे छात्रा बेहोश हो गई। बेहोश होने के बाद दोनों सहेलियां होटल से चली गईं। भाई ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। रेप के बाद अनस ने छात्रा को होटल के कमरे में ही छोड़कर भाग गया।

ये भी पढ़ें

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बड़ी मुश्किलें, आशुतोष महाराज ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, मानहानि का केस दायर

छात्रा की हालत

होटल के कर्मचारियों को जब पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ बेहोश छात्रा को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत बहुत नाजुक है। वह अभी भी खतरे से बाहर नहीं निकली है। छात्रा के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और इलाज चल रहा है।

पुलिस कार्रवाई

छात्रा के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अनस, आलिया और हिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसमें POCSO एक्ट, अपहरण, दुष्कर्म और धमकी जैसी धाराएं लगाई गई हैं। मुकदमा दर्ज होने की खबर मिलते ही तीनों फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने सर्विलांस कैमरों और अन्य तरीकों से अनस को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आलिया और हिना की तलाश में जुटी हुई है। दोनों बहनें अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

परिवार का दर्द

यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है। छात्रा के परिवार वाले बहुत सदमे में हैं। वे कहते हैं कि दोस्ती के नाम पर इतनी बड़ी साजिश रची गई। पुलिस जांच कर रही है कि क्या इस मामले में और कोई शामिल था या नहीं।

ये भी पढ़ें

पति के दोस्त के साथ पत्नी ने बनाया संबंध, खुलासा होते ही दोनों ने बनाया प्लान, सोते हुए काट डाला गला

Published on:
17 Feb 2026 08:55 am
Also Read
View All

अगली खबर