बरेली

ऑटो चालक ने छात्रा को किया अगवा, पीआरवी ने बचाई लड़की की आबरू

ऑटो चालक छात्रा को अगवा कर कैंट इलाके के जंगल में ले गया था लेकिन यूपी 100 की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंच कर लड़की को बचा लिया।
2 min read
May 13, 2018
Crime

बरेली। यूपी 100 की सक्रियता से बरेली में बड़ी वारदात होने से बच गई। कैंट इलाके में पीआरवी में अगवा की गई छात्रा को बचा कर एक बड़ी वारदात को टाल दिया। ऑटो चालक छात्रा को अगवा कर कैंट इलाके के जंगल में ले गया था लेकिन यूपी 100 की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंच कर लड़की को बचा लिया।एसएसपी कलानिधि नैथानी ने वारदात रोकने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

क्या था मामला

सीबीगंज की रहने वाली छात्रा कोतवाली इलाके के रामपुर गार्डन में प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग कर रही है। रविवार सुबह वो रामपुर गार्डन ऑटो से कोचिंग जा रही थी लेकिन ऑटो चालक छात्रा को कोचिंग के रास्ते पर न ले जाकर उसे दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा इस पर छात्रा ने 100 नम्बर पर फोन कर दिया और 100 कि नम्बर की टीम ऑटो की तलाश में जुट गई लेकिन तब तक ऑटो चालक छात्रा को लेकर कैंट थाना क्षेत्र के उमरसिया के जंगल में ले गया। यूपी 100 की पीआरवी 3456 ने पीछा कर टैम्पो चालक के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया और ऑटो चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ऑटो को कब्जे में लेकर नकटिया चौकी ले आई।

टीम को मिलेगा इनाम

इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कैंट थाना प्रभारी को कड़ी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए है साथ ही घेराबंदी करने वाली टीम को इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

हो सकती थी बड़ी वारदात

जिस तरह से ऑटो चालक बुरी नियत से छात्रा को अगवा कर जंगल मे ले गया था उससे वो जंगल मे किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था लेकिन यूपी 100 की टीम ने समय पर पहुंच कर न सिर्फ लड़की की आबरू को बचाया बल्कि उसकी जान भी बचाई।

Updated on:
13 May 2018 07:39 pm
Published on:
13 May 2018 07:39 pm