28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म व छेड़खानी के तीन मामले दर्ज, एक गिरफ्तार

गांव के सिवान में शौच के लिए गई थी किशोरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 11 May 2018, 8:53 PM IST

दुष्कर्म व छेड़खानी के तीन मामले दर्ज, एक गिरफ्तार

दुष्कर्म व छेड़खानी के तीन मामले दर्ज, एक गिरफ्तार

आजमगढ़. मुबारकपुर, महाराजगंज एवं बिलरियागंज थाने में गुरुवार को दुष्कर्म व छेड़खानी के तीन मामले दर्ज किए गए। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।


मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बुधवार की भोर में गांव के सिवान में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोसी गांव सराय मुबारक निवासी तीन युवकों ने उक्त किशोरी को पकड़ लिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किए। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारा पीटा और जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। दरिंदों के चंगुल से छूटकर पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। इस मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुबारकपुर थाने में गुरुवार को सराय मुबारक ग्राम निवासी मोहम्मद तौफीक पुत्र इकबाल, मोहम्मद शाहिद पुत्र मुस्तकीम तथा नजरे आलम पुत्र जैनुद्दीन के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

इसी क्रम में महाराजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि बीते आठ मई की रात उसकी किशोरवय पुत्री गांव के सिवान में शौच के लिए गई थी। उसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरन मुंह काला किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को मारा-पीटा। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता द्वारा आरोपित किए गए महाजी देवारा जमुनियहवा ग्राम निवासी प्रकाश निषाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छेड़खानी के एक अन्य मामले में बिलरियागंज थाने की पुलिस ने स्थानीय चांदपुर भटोरा ग्राम निवासी चंदन पुत्र इंद्रजीत राजभर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि बीते नौ मई को दिन में आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार


आजमगढ़. दीदारगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात क्षेत्रभ्रमण के दौरान असई मोलनापुर गांव के पास शराब के कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 शीशी शराब बरामद किया है। आरोपी गोपाल पासी सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव का निवासी बताया गया है।

By- रणविजय सिंह

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग