9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी समारोह के दौरान छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी, हालत गंभीर

दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची ने होश आने पर बताया कि एक अंकल आये थे उन्होंने कहा चलो आप के पापा बुला रहे हैं।

2 min read
Google source verification
rape victim

शाहजहांपुर। शादी समारोह में शामिल होने आई एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ दरिन्दगी का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक दरिन्दे ने शादी में शामिल होने आयी बच्ची का घर से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शरीर पर दरिन्दगी और काटे जाने के कई निशान भी मिले हैं। घटना के बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बच्ची के मां बाप नोएडा के रहने वाले हैं जो यहां एक शादी में शामिल होने आये थे। फिलहाल पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने की बात कर रही है। वहीं पुलिस ने दूल्हे सहित बारात को रोक कर बारातियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

बारात की खुशियों में घुटकर रह गई मासूम की चीखें

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना उस समय हुई जब एक तरफ पूरा परिवार शादी समारोह में चल रहे जयमाल कार्यक्रम की खुशियों में डूबा था। लोग डीजे पर थिरक रहे थे वहीं उस समय बारात में शामिल होने आई छह साल की बच्ची के साथ दिल दहला देने वाली हैवानियत हो रही थी। बारात में शामिल होने आई बच्ची की चीखें खुशियों में दबकर रह गईं। बच्ची की मां ने बताया शादी में जयमाल कार्यक्रम में सभी लोग शामिल होने चले गये थे, बच्ची घर के बरामदे में लेटी थी उसी समय कोई बच्ची को उठा ले गया। वापस आये तो बाहर बेहोश हालत में पड़ी थी।

जयमाल कार्यक्रम से वापस आये परिवार वालों ने जब बच्ची की तलाश की तो बच्ची एक चारपाई पर गंभीर हालत में मिली। लहू लुहान हालत में बच्ची बेहोश पड़ी थी। बच्ची की हालत देखते हुए बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रात भर बच्ची को इलाज के नाम पर भर्ती रखा गया। सुबह दो घन्टे तक चले आॅपरेशन के बाद बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। इलाज कर रही डॉक्टर रितु रस्तोगी ने बताया कि बच्ची को उसके शरीर पर कई जगह काटा भी गया है, जिसके चलते उसको टांके लगाने पड़े हैं इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार है बच्ची को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फ़िलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।


अंकल प्लीज़ छोड़ दो

दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची ने होश आने पर बताया कि एक अंकल आये थे उन्होंने कहा चलो आप के पापा बुला रहे हैं। वो गोदी में उठाकर ले गये। मैं कहती रही प्लीज़ अंकल मुझे छोड़ दो। लेकिन वह नहीं माने।क्या कहते हैं अधिकारी

वहीं पूरे मामले में एएसपी सिटी दिनेश चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि थाना रामचंद्र मिशन के रौसर कोठी इलाके में शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिये परिवार के लोग नोएडा से यहां आये थे। उसी दौरान एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ 376, पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी की गिरिफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग