बरेली

UP Board Result 2018 परिणाम देख खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

हाईस्कूल की परीक्षा में 78.10 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता प्राप्त हुई है जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 81.85 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

2 min read
Apr 29, 2018
UP Board Result

बरेली। सरकार की सख्ती के बाद भी यूपी बोर्ड की परीक्षा में उम्मीद से ज्यादा छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया जिसमें बरेली में हाईस्कूल की परीक्षा में 78.10 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता प्राप्त हुई है जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 81.85 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

इंटर का ये हाल

क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से जुड़े नौ जिलों में इस बार इंटर की परीक्षा में 299107 छात्र रजिस्टर्ड थे जिसमें से 270591 छात्र परीक्षा में सम्मलित हुए इनमें से 216866 सफल हुए हैं। जबकि बरेली जिले में इंटर के लिए 47824 छात्र पंजीकृत थे इनमें से 43177 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 35339 छात्र पास हुए हैं।

हाई स्कूल में इतने हुए पास

हाईस्कूल की परीक्षा में सभी नौ जिलों में कुल 365326 छात्र पंजीकृत थे जिनमें से 2322219 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 251224 परीक्षार्थी पास हुए। बरेली जिले में 59026 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 51996 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए और 406908 परीक्षार्थी पास हुए।

जेल में तीन हुए पास

यूपी बोर्ड की परीक्षा में 25 बन्दी भी शामिल हुए जिनमें से हाई स्कूल की परीक्षा में 16 बन्दी पंजिकृत थे जिनमें से 13 बन्दी परीक्षा में बैठे थे लेकिन इनमें से कोई भी बन्दी पास नहींं हो सका जबकि इंटर की परीक्षा में नौ बन्दी पंजिकृत थे जिनमें से आठ बन्दी परीक्षा में शामिल हुए और तीन बन्दी परीक्षा में पास हुए हैं।


हजारों ने छोड़ दी परीक्षा

इस बार सरकार की सख्ती के कारण हजारों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। जिले में इंटर की परीक्षा में 4647 जबकि हाई स्कूल में 18421परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए।

Published on:
29 Apr 2018 02:39 pm
Also Read
View All
बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर

बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा