3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश का सबसे बड़ा परीक्षा बोर्ड है UP Board, विदेशी स्टूडेंट्स भी देते हैं परीक्षा, जानें अन्य रोचक बातें

यूपी बोर्ड भारत का सबसे बड़ा बोर्ड है और आज इस बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं इसी लिए हम आपको इस बोर्ड से जुड़ी कुछ रोचक बातें बता रहे हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Apr 29, 2018

up-board-result-2018-the-country-s-largest-test-board-is-the-up-board

यूपी बोर्ड भारत का सबसे बड़ा बोर्ड है और आज इस बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं इसी लिए हम आपको इस बोर्ड से जुड़ी कुछ रोचक बातें बता रहे हैं।

यूपी बोर्ड इलाहाबाद ने कक्षा 10 और कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिया। हाईस्कूल और इंटर दोनों में लड़कियों ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में 75.16 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इंटर में 72.43 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा 6 फरवरी और 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। सभी छात्र उत्सुकता से परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे। यूपी बोर्ड भारत का सबसे बड़ा बोर्ड है और आज इस बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं इसी लिए हम आपको इस बोर्ड से जुड़ी कुछ रोचक बातें बता रहे हैं।

इस साल बोर्ड सभी टॉपर्स की कॉपियां पहली बार ऑनलाइन अपलोड की गई हैं।जिससे अन्य छात्र बोर्ड के ग्रेडिंग सिस्टम को देख सकें। इससे उन छात्रों को मदद मिलेगी जो अगले वर्ष परीक्षा देंगे। इससे हर प्रश्न पत्र के बारे में छात्रों को सॉल्व करने का आइडिया मिलेगा। उत्तर प्रदेश बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि परिणाम अप्रैल में घोषित किए जा रहे हैं। इससे पहले परीक्षा परिणाम हर साल मई में घोषित किए जाते थे।


यूपी बोर्ड भारत का सबसे बड़ा बोर्ड है, जिसमें लगभग 66 लाख छात्र हर साल परीक्षा देते हैं। इस साल कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 29,81,327 और 36,55,691 छात्र कक्षा 10 की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। जिसमें से नकल न होने के डर से 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीत्रा बीच में ही छोड़ या परीक्षा में बैठे ही नहीं। इनमें से 75 प्रतिशत छात्र बांग्लादेश और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों से हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भारी संख्या में परीक्षा स्थलों पर तैनात किया था। पिछले साल कई परीक्षा स्थलों पर माफियाओं ने नकल कराने की कोशिश की थी। जिससे सरकार न इस साल विफल कर दिया। पिछले साल 10 वीं कक्षा का 81.18 और 12 वीं कक्षा का पासिंग परसेंटेज 82.62 था और इस साल हाईस्कूल में 75.16 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इंटर में 72.43 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।