
सीतापुर.यूपी बोर्ड के लाखों परीक्षार्थियों की आज दिल की धड़कने तेज है। सुबह से ही सब रिजल्ट के इंतजार में समय देख परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज घोषित हो चुके है।
पहली बार एेसा हो रहा है कि 10वीं व 12वीं के रिजल्ट एक साथ आ रहे है। अाप अपना रिजल्ट देखने कि लिए रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाए।
साइट खुलने के बाद 10वीं क्लास में से जिसका परिणाम चेक करना है उसके लिंक पर क्लिक करें। 10वीं क्लास पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें और सब्मिट करें। जिसके बाद आप रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट प्रिंट आउट ले सकते हैं ।
जानकारी हो कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 66,37,018 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 36,55,691 और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 29,81,327 थी ।
मोबाइल फोन में एसएमएस के जरिए देखें रिजल्ट
यदि आप मोबाइल फोन से रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आपको एसएमएस के जरिए रिजल्ट की जानकारी हो जाएगी । इसके लिए आप अपने मैसेज बॉक्स में जाकर UP10 लिखें (UP10 <रोल नंबर>) उसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें और फिर उसे 56263 पर भेज दें. वहीं 12वीं का परिणाम जानने के लिए UP12 (UP12 <रोल नंबर>) लिखें और स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें. इसके बाद आपको ये मैसेज 56263 पर भेजना होगा ।
ईमेल से तुरंत देखें रिजल्ट
वहीं आप ईमेल के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें । जिसमें आपसे कुछ जरूरी जानकारी पूछी जाएगी। अौर फिर रिजल्ट आपके मेल के जरिए आपको मिल जाएगा ।
Published on:
29 Apr 2018 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
