2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC Results फरीदपुर की बेटी ने किया नाम रोशन

फरीदपुर विधायक श्यामबिहारी लाल की बेटी शिल्पा को यूपीएससी की परीक्षा में 887वीं रैंक प्राप्त की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 28 Apr 2018, 12:55 PM IST

Shilpa

बरेली।यूपीएससी का रिजल्ट घोषित हो चुका है और रिजल्ट घोषित होने के बाद एक बार फिर बरेली का फरीदपुर कस्बा फूला नहीं समा रहा है। हो भी क्यों न एक बार फिर फरीदपुर कस्बे की बेटी ने कठिन परीक्षा को पास कर लिया है। फरीदपुर विधायक श्यामबिहारी लाल की बेटी शिल्पा को यूपीएससी की परीक्षा में 887वीं रैंक प्राप्त की है। शिल्पा के पहले पूर्व विधायक सियाराम सागर के भाई चन्द्रसेन सागर की तीन बेटियों का चयन भी यूपीएससी की परीक्षा में हो चुका है। शिल्पा समेत बरेली के पांच मेधावियों ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

जज बनना चाहती थी शिल्पा

शिल्पा ने 2010 में सेंट मारिया से इंटर की परीक्षा पास की थी जिसके बाद 2015 में उन्होंने राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की परीक्षा पास की फिर उन्होंने एलएलएम की परीक्षा में टॉप किया और नेट क्वालीफाई करने के बाद जज बनने के लिए तैयारी की लेकिन बाद में सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी और कठिन परिश्रम के बाद शिल्पा ने यूपीएससी की परीक्षा में 887वीं रैंक प्राप्त कर इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया।

फरीदपुर की तीन बहनों ने भी पास की परीक्षा

शिल्पा के पहले फरीदपुर के चन्द्रसेन सागर की तीन बेटियों ने भी यूपीएससी की परीक्षा पास की है। चन्द्रसेन सागर की बड़ी बेटी अर्जित सागर आईआरएस है। उनकी एक अन्य बेटी अर्पित सागर ने 2015 में ये परीक्षा पास की और वो आईएएस हैं जबकि छोटी बेटी ने आकृति सागर ने 2016 में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की।


इन्हें भी मिली सफलता

शिल्पा के अलावा चार अन्य लोगों ने भी इस परीक्षा को पास कर जिले का नाम रोशन किया है। सिविल लाइंस निवासी हिमांशु ने दूसरे प्रयास में ये परीक्षा पास की है। हिमांशु को 422वीं रैंक प्राप्त हुई है। राधाकुंज कॉलोनी के रहने वाले आशीष कुमार ने लगातार दूसरी बार ये परीक्षा पास की है। पिछली बार उनकी रैंक 974वीं रैंक थी जबकि इस बार उन्होंने 968वीं रैंक प्राप्त की है। फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले दिव्यांग सौरभ ने 569वीं रैंक हासिल की है जबकि अनुज को लगातार छह असफलताओं के पाद अब सफलता मिली है और उन्होंने 932वीं रैंक प्राप्त की है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश