
मथुरा। जय गुरु देव बाल्य बालिका विद्यादान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने बाली 9वीं क्लास की छात्रा ने एक ऐसी पाइप लाइन तैयार की है जो मथुरा रिफाइनरी से होने वाली कच्चे तेल की चोरी को रोकेगी। साथ ही इस मशीन की मदद से यह भी पता लगाया जा सकेगा कि कहां से तेल की चोरी की जा रही है।
9वीं की छात्रा ने किया कमाल
कहते हैंं सफलता किसी की मोहताज नहीं होती ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है जय गुरु देव बाल्य बालिका विद्यादान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 9वीं क्लास की छात्रा अंकिता ने। अंकिता ने एक ऐसी पाइप लाइन को तैयार किया है जो रिफाइनरी पाइप लाइन से होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने में कारगर साबित होगी। इस पाइप लाइन का नाम फ्यूल पाइप लाइन डैमेज डिटेक्टर रखा गया है।
एक परिचय
अंकिता मूल रूप से जिला मिर्जापुर की रहने वाली है। बचपन से ही अपने मामा - मामी के साथ मथुरा में रह रही है। मामा - मामी के साथ रहकर जय गुरु देव बाल्य बालिका विद्यादान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपनी पढ़ाई कर रही है। अंकिता पढ़ने में शुरू से ही तेज है और साइंस में इसकी रूचि ज्यादा होने के कारण साइंस के नए नए एक्सपेरीमेंट करती रहती है। अंकिता की मामी बेबी ने बताया कि शुरू से ही अंकिता का जो स्वाभाव है बहुत ही सरल है। पढ़ने के साथ साथ खेलकूद में भी अच्छी रूचि है। जो भी काम स्कूल से मिलता है उसको स्कूल से आकर करती है और उसके बाद दूसरे काम करती है।
इस तरह करेगा काम
अंकिता ने अपनेे असाइनमेंट 'फ्यूल पाइप लाइन डैमेज डिटेक्टर' के बारे में बताया कि रिफाइनरी से तेल चोरी की घटनाओं को इश डिटेक्टर से रोका जाएगा। मॉडल के जरिए तेल चोरी रोकी जा सकती है। चोर को भी पकड़ा जा सकता है। अंकिता ने बताया क चोर को पकड़ने के लिए हम एक रिफाइनरी की पाइप लाइन पर एक और पाइप लाइन लगाएंगे। चोर जैसे ही पहले पाइप को डैमेज करेगा तो विद्युत अपघट्य निकलेगा और एक सायरन कंट्रोल रूम में बजेगा। इस तरह हमें तेल चोरी होने से पहले ही पता चल जाएगा।
Published on:
28 Apr 2018 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
