बरेली

होली को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, पुलिस की छुट्टियां कैंसिल

होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस और प्रशासन एलर्ट हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2018, 12:32 PM IST
 Holi 2018
Holi 2018

बरेली। होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस और प्रशासन एलर्ट हो गया है। होली के अवसर पर निकलने जुलूसों और संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरों के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। डीएम आर विक्रम सिंह और एसएसपी जोगेन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होली पर्व को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था सुनिश्चित के निर्देश दिये।

ये हुए फैसले
बैठक में होली से सम्बन्धित गत वर्षों के विवादों पर विस्तार से चर्चा हुई और उनके समाधान पर वार्ता हुई। होली के जुलूसों व संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन, सीसीटीवी व वीडियोग्राफी के माध्यम से नजर रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में कहा गया कि आकस्मिक रुप से उत्पन्न होने वाले विवाद को तत्परता से लेकर निस्तारण किया जाये। एडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर लें। लोगों से बात करें। कोई विवाद हो तो निस्तारित करें। नई परम्परा नहीं डाली जाये। जूलूस, संवेदनशील स्थलों, होलिका दहन स्थल आदि पर यूनीफार्म व सादा कपडों में पुलिस के कार्मिक नजर रखेगें। पुलिस की 28 फरवरी से 3 मार्च तक अवकाश निरस्त कर दिये गये हैं, विशेष परिस्थितियों में पूर्व अनुमति लेनी होगी।

होली भाईचारे का त्योहार
बैठक में एसडीएम एवं सीओ से उनके क्षेत्र में की गई तैयारियों की एक-एक कर बिन्दुवार जानकारी ली गई। शालीनता एवं दृढ़ता से कार्रवाई की नसीहत दी गई। कानून एवं शांति व्यवस्था में किसी भी तरह की खुराफात का प्रयास पर कठोर कार्रवाई की रणनीति भी बनाई गयी। नगर पालिका को पानी आपूर्ति, साफ-सफाई के निर्देश दिये। विद्युत् विभाग सुनिश्चित करेगा कि होलिका दहन के पास बिजली के तार नहीं हो। एसडीएम व सीओ बेहतर सूचना तन्त्र विकसित रखे और हर गतिविधि की जानकारी लें। जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह ने कहा कि होली मिलन, सौहार्द व रंगों को त्यौहार है इसे परम्परागत ढ़ग से हसी-खुशी से मनाये।

Published on: