
Uttar Pradesh Crime: बरेली में सोमवार रात 50 साल के ऑटो चालक अब्दुल हमीद की हत्या कर दी गई। उसने एक अजनबी को बीड़ी देने से इनकार कर दिया था।
पुलिस ने कहा कि घटना रात करीब 9.30 बजे छावनी इलाके में हुई। जहां हामिद अपना वाहन साफ कर रहे थे। आरोपी का नाम मोहम्मद शाहरोज है। शाहरोज ने हामिद से बीड़ी की मांग की, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद शाहरोज ने हामिद पर फावड़े से हमला कर दिया।
शाहरोज ने हामिद के सीने पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने शाहरोज को पकड़ लिया।
SP (शहर) मानुष पारीक ने कहा कि BNS की धारा 103 (हत्या) के तहत आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि शाहरोज नशे का आदी और आक्रामक स्वभाव का है जो अक्सर लोगों को बीड़ी, सिगरेट और पैसे के लिए परेशान करता था। मना करने पर हिंसक हो जाता था।