बरेली

Bareilly News: ‘वहां मरने से बेहतर है घर ही पर ही मर जाए’, आखिर क्यों बीमार पत्नी को अस्पताल से लेकर लौट आया बुजुर्ग?

Bareilly District Hospital Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या?

2 min read
May 10, 2026
बरेली जिला अस्पताल का वीडियो वायरल। फोटो सोर्स-X (@purushottamtv)

Bareilly District Hospital Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बीमार पत्नी को रिक्शे पर लिटाकर अस्पताल परिसर से बाहर ले जाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को कोसता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में भी हलचल मच गई है। मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें

मुरादाबाद में मुर्गा सजा पर बवाल: मीटर रीडर से 25 हजार लेने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही नौकरी खत्म

इलाज न मिलने का लगाया आरोप

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो शनिवार का है। बुजुर्ग अपनी पत्नी को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। आरोप है कि सुबह से अस्पताल में रहने के बावजूद महिला को भर्ती नहीं किया गया और उचित इलाज भी नहीं मिल सका।

इंतजार करते-करते जब बुजुर्ग परेशान हो गया तो वह अपनी पत्नी को अस्पताल से वापस घर ले जाने लगा। अस्पताल परिसर से बाहर निकलते समय उसे कोई वाहन नहीं मिला, जिसके बाद उसने रिक्शे का सहारा लिया। वायरल वीडियो में महिला बेहद कमजोर हालत में दिखाई दे रही है, जबकि बुजुर्ग खुद उसे संभालते हुए रिक्शे पर लेकर जाता नजर आ रहा है।

व्यवस्था पर फूटा बुजुर्ग का गुस्सा

वीडियो में बुजुर्ग अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गुस्सा जाहिर करते दिखाई दे रहा है। वह कहता सुनाई दे रहा है कि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है, लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।

बुजुर्ग का कहना है कि यदि इलाज नहीं मिलेगा तो उसकी पत्नी की मौत हो जाएगी। वह नाराजगी जताते हुए यह भी कहता है कि “अगर मरना ही है तो घर पर मर जाए।” इस दौरान उसने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी कई तीखी बातें कहीं।

अस्पताल प्रशासन ने दी सफाई

मामले को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से भी सफाई सामने आई है। एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि शाम करीब छह बजे उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल स्टाफ से पूरे मामले की जानकारी ली। डॉ. दीक्षित के अनुसार बुजुर्ग की पत्नी पिछले 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी और उसका इलाज चल रहा था। महिला का ब्लड शुगर काफी बढ़ा हुआ था। शुक्रवार को उसकी सांस फूलने की शिकायत भी बढ़ गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया था।

बिना बताए पत्नी को लेकर चला गया बुजुर्ग

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बुजुर्ग को मरीज की स्थिति और रेफर किए जाने की जानकारी पहले ही दे दी गई थी, लेकिन वह इस बात से नाराज हो गया और रिक्शा लेकर अस्पताल पहुंच गया। अधिकारियों के मुताबिक बुजुर्ग ने डॉक्टरों या स्टाफ को सूचना दिए बिना ही अपनी पत्नी को अस्पताल से बाहर ले जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जांच की बात कह रहा प्रशासन

वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन अब पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है। एडी एसआईसी ने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और अगर कहीं लापरवाही सामने आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि राजस्थान पत्रिका नहीं करता है।

ये भी पढ़ें

देखें वीडियो: प्रयागराज में आंधी तूफान के बीच भैंस खोलने गई महिला पर गिरा भारी भरकम पेड़, मचा हड़कंप
Also Read
View All
घूसखोर दरोगा सस्पेंड, भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए तो नौकरी जाएगी, SSP अनुराग आर्य की पुलिसकर्मियों को आखिरी चेतावनी

बरेली में पकड़ा गया अवैध ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन , 38 ई-रिक्शे सीधे पोल से चार्ज होते पकड़े, 152 पर FIR, 293 के कनेक्शन काटे

उत्तराखंड बॉर्डर पर हाई अलर्ट, डीएम पहुंचे बहेड़ी चेकपोस्ट, कड़ी निगरानी के आदेशमेगा फूड पार्क का किया निरीक्षण

बरेली पहुंचे परिवहन आयुक्त, 31 तक पूरा होगा सारथी हॉल, मॉडिफाइड साइलेंसर वालों पर चलेगा डंडा, प्रदेश में नंबर-1 बना बरेली परिक्षेत्र

सावधान : बरेली में बिक रहा फॉर्च्यून का नकली तेल, 2052 लीटर संदिग्ध तेल सीज, फंक्शन और फार्मूला नाम से चल रहा खेल