बरेली

महिला की खतरनाक ड्राइविंग,छह लोगों को रौंदा और कार छोड़कर भाग गई, एक की मौत

पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

2 min read
Oct 16, 2018
महिला की खतरनाक ड्राइविंग,छह लोगों को रौंदा और कार छोड़कर भाग गई, एक की मौत

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार चला रही महिला ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार से राहगीरों को कुचलने की ये दर्दनाक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद महिला कार छोड़ कर फरार हो गयी । पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

100 डलिया फूल पेश कर मांगी उर्स ए रज़वी की कामयाबी की दुआ

फरार हुई महिला

बारादरी के पीलीभीत रोड दोहरा मोड़ पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुआ है। वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि तेज रफ्तार से आ रही कार किस तरह से लोगों को रौंदती चली जाती है कार की स्पीड इतनी ज्यादा है की कार चला रही महिला उस पर काबू नहीं कर पाती है। कार की टक्कर लगने से घायल लोग कार के साथ कई मीटर तक घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में नाजिम नाम के युवक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अनियंत्रित कार ने सड़क पर चल रहे लोगो को टक्कर मार दी ।कार की स्पीड इतनी तेज थी कि कार चला रही महिला कार को संभाल नहीं पाई बल्कि एक के बाद एक कर कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बाद में कार किनारे दुकान से टकरा कर रुक गई जिस्सके बाद कार में सवार महिला कार को छोड़ कर फरार हो गई।

ये भी पढ़ें

महिला की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद स्थानीय लोगों को घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर नाजिम नाम के युवक की मौत हो गई। नाजिम बीमा कम्पनी का एजेंट था और अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहा था। हादसे के बारे में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

सपा के लिए यहाँ से आई अच्छी ख़बर, कई नेता हुए पार्टी में शामिल
Published on:
16 Oct 2018 05:38 pm
Also Read
View All