5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा के लिए यहाँ से आई अच्छी ख़बर, कई नेता हुए पार्टी में शामिल

नगर पंचायत शाही की अध्यक्ष रुखसाना तारीक ने कई सभासदों के साथ जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

2 min read
Google source verification
samajvadi party bareilly

सपा के लिए यहाँ से आई अच्छी ख़बर, कई नेता हुए पार्टी में शामिल

बरेली। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद बरेली में राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। सपा और बसपा के तमाम लोग जहाँ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो चुके है वही समाजवादी पार्टी भी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। सोमवार को अन्य दलों के नेताओं ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पहुंच कर समाजवादी पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता हैदर अली ने बताया कि नगर पंचायत शाही की अध्यक्ष रुखसाना तारीक ने पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता इस्लाम साबिर की अगुवाई में शाही के कई सभासदों के साथ जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें

मुस्लिम छात्राओं की संस्कृत सुनकर आप रह जाएंगे दंग- देखें वीडियो

ये हुए सपा में शामिल

शाही की रुखसाना के पुत्र अतहर हुसैन,सभासद जफर मियां ,मोहम्मद मोबीन, मुख्तयार,सज्जात हुसैन ,जमील अहमद कुरेशी ,खतीब उल हसन खान पूर्व प्रधान लमकन नासिर अली खां, गुड्डू प्रधान आदि सभासदों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा वार्ड नंबर 44 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य 2015 डॉ राजेंद्र शाक्य जिनको चुनाव में 2448 वोट मिले थे उन्होंने भी जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इनके साथ ही एहतेशाम फैजी महानगर संगठन सचिव आम आदमी पार्टी, ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की साथ ही साथ अकबर अहमद डंपी, इसरार अहमद पूर्व प्रधान ग्राम सिरोही तहसील ऑवला ने भी सपा का दामन थामा।

ये भी पढ़ें

रामलीला में राम बनने के लिए शाकाहारी बन गया मुस्लिम युवक

सपा के कुछ लोग गए
पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सपा नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने के सवाल पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि जितने भी अपने आपको सपा नेता बताने वाले सेक्युलर मोर्चा में जा रहे हैं उनके पास सपा की सदस्य्ता नहीं थी। उन्होंने सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने वाले पूर्व सांसद वीरपाल का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग भी सपा के सेक्युलर मोर्चे में गए है उन्हें समाजवादी पार्टी ने बहुत कुछ दिया है।

ये भी पढ़ें

प्रेम प्रसंग से नाराज लड़की के घरवालों ने लड़के के घर बोला हमला, लड़के के ताऊ की कर दी हत्या