बरेली

अवैध शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी

महिलाओं का कहना है कि अगर शराब की दुकान नहीं हटी तो वो आत्मदाह कर लेंगी।

2 min read
Oct 15, 2018
अवैध शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी

बरेली। नवरात्र चल रहें है ऐसे में लोग देवी पूजन कर रहें है वही दूसरी तरफ बरेली में तमाम महिलाएं भूखी प्यासी रह कर अवैध शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन कर रह रही हैं। नवरात्र के प्रथम दिन से महिलाओं का शराब की दुकान के खिलाफ हल्ला बोल चल रहा है लेकिन इन महिलाओं की कहीं सुनवाई नहीं हो पा रही है। सोमवार को अवैध शराब की दुकान के विरोध में तमाम महिलाएं कमिश्नर से मिली और उनसे अवैध शराब की दुकान हटवाने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि अगर शराब की दुकान नहीं हटी तो वो आत्मदाह कर लेंगी।

ये भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

धर्म के नाम पर लड़ाने वालों को मुस्लिम लड़कियों का करारा जवाब

महिलाओं ने दुकान पर लगाया ताला

महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज के नेतृत्व में बदायूं रोड के पटेल बिहार मोहल्ले में खुली देशी शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल लगातार छठवे दिन भी जारी रहा और महिलाएं अवैध शराब की दुकान हटवाने के लिए कमिश्नर के पास पहुंच गई और कमिश्नर को ज्ञापन दिया। संस्था की अध्यक्ष मनु नीरज का कहना है कि शराब की दुकान के पास में ही लड़कियों का इंटर कॉलेज है और सामने बाला जी का मंदिर है और आने जाने का मुख्य रास्ता भी अवैध रूप से खुली शराब की दुकान के पास से ही जाता है जिससे महिलाओं का जीना दूभर हो गया है। मनु नीरज ने बताया कि शराब की दुकान को हम लोगों ने बंद करा कर उस पर ताला लगा दिया है लेकिन शराब की दुकान को यहाँ नहीं जा रहा है।

ये भी पढ़ें

कहीं नहीं हुई सुनवाई

महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज का कहना है कि वो इस अवैध शराब की दुकान को हटवाने के लिए नेताओं और तमाम अफसरों से मुलाकात कर चुकी है लेकिन शराब की दुकान नहीं हटवाई गई। उनका कहना है कि वो इसके लिए वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल से भी मुलाकात कर चुकी है लेकिन उन्होंने भी कोई मदद नहीं की। अगर ऐसा ही रहा तो सभी महिलाएं आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

यहाँ रामलीला के पात्रों को जीवंत कर रहें है अल्लाह के बंदे
Published on:
15 Oct 2018 06:25 pm
Also Read
View All