बाड़मेर

Rajasthan: दिल दहला देने वाली घटना; तीन बच्चों के साथ टांके में कूदी मां, चारों की मौत

बालोतरा जिले के जसोल थाना क्षेत्र के टापरा गांव में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ खुद भी टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Oct 23, 2025
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

बालोतरा। जिले के जसोल थाना क्षेत्र के टापरा गांव में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ खुद भी टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को बाहर निकाला।

जसोल थाना एएसआई रूपसिंह ने बताया कि मृतका का पति अणदाराम बेंगलुरु में मेडिकल दुकान चलाता है। वहीं मृतका ममता (32) पत्नी अणदाराम पटेल, अपने बच्चे नवीन (7), रुगाराम (4) और 6 माह की बेटी मानवी के साथ सास और दादी सास के साथ खेत में बने घर में पिछले 10 दिनों से रह रही थी। बुधवार रात सभी परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए थे।

वहीं रात करीब 11:30 बजे ममता ने अचानक अपने तीनों बच्चों को लेकर खेत में बने टांके में कूद गई। गुरुवार सुबह जब सास ने बहू को घर में नहीं देखा तो तलाश शुरू की। काफी देर बाद जब उन्होंने टांके के पास जाकर देखा, तो वहां ममता की चप्पल पड़ी मिली। शक होने पर जब उन्होंने टांके में झांककर देखा, तो चारों के शव नजर आए।

सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, जबकि पुलिस मामले के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर है और  पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Updated on:
23 Oct 2025 03:09 pm
Published on:
23 Oct 2025 03:06 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Election: बाड़मेर में किसी भी वर्ग का दावेदार लड़ सकेगा चुनाव, पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस का बोर्ड

Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला