बाड़मेर

बालोतरा-समदड़ी स्टेट हाइवे नवीनीकरण के भिजवाए प्रस्ताव

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 14.75 करोड़ के भेजे प्रस्ताव, शीघ्र मंजूरी मिलने की उम्मीद

2 min read
बालोतरा-समदड़ी स्टेट हाइवे नवीनीकरण के भिजवाए प्रस्ताव

-
बालोतरा.

ये भी पढ़ें

350 बंगले वाले बीपीएल परिवार चिह्नित

स्टेट हाइवे-68 बालोतरा-डांगियावास के भाग बालोतरा-भानावास के नवीनीकरण की उम्मीद जगी है। प्रदेश सरकार के केन्द्रीय सड़क निधि योजना में मंगवाए प्रस्ताव पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 14 करोड़ 75 लाख रुपए का प्रस्ताव भिजवाया है। सरकार के इसे स्वीकृत करने पर 40 किलोमीटर दूरी में मार्ग बनकर तैयार होगा। इससे उपखंड बालोतरा, तहसील समदड़ी, व शहर पाली को जाने वाले लोगों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी।
स्टेट हाइवे 68 बालोतरा-डांगियावास के भाग बालोतरा- समदड़ी 35 किलोमीटर का निर्माण पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने करवाया था।7 मीटर चौड़ाई में बनाए इस मार्ग पर उपखंड बालोतरा, तहसील समदड़ी के लोगों को आवागमन में कई वर्षों तक अच्छी सुविधा मिली। लेकिन मार्ग पर हर दिन बड़ी संख्या में गुजरते ओवरलोड वाहनों, बीते वर्षों में हुई अतिवृष्टि पर यह मार्ग कई जगह से धंस व टूट गया। इस पर आवागमन को लेकर हर दिन हजारों जनों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस पर लंबे समय से मार्ग के पुन: निर्माण की जरूरत क्षेत्रवासी कर रहे हैं।

भिजवाया प्रस्ताव,कायापलट की उम्मीद

आमजन की मांग पर प्रदेश सरकार ने बालोतरा- समदड़ी- भानावास सड़क के नवीनीकरण को प्रस्ताव मंगवाया। प्रदेश सरकार के मंगवाए प्रस्ताव पर सार्वजनिक निर्माण विभाग बालोतरा ने 14 करोड़ 75 लाख रुपए राशि का प्रस्ताव तैयार कर इसे भिजवाया। सरकार इसे स्वीकृत करती है तब बालोतरा- समदड़ी 35 किलोमीटर तक 7 मीटर व समदड़ी से भानवास 5 किमी तक 3.75 मीटर चौड़ाई में मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार भिजवाए प्रस्ताव के शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद है। ऐसे में मार्ग का पुन: नवीनीकरण होता है तब शहर बालोतरा, तहसील समदड़ी, इससे जुड़े गांवों व शहर पाली को जाने वाले लोगों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी।
मिलेगी सुविधा

बालोतरा-समदड़ी मार्ग के पुन: निर्माण की सख्त जरूरत है। व्यस्त मार्ग के पुन: निर्माण से हजारों जनों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी।
- उमरदीन मेहर

शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद

बालोतरा-समदड़ी मार्ग नवीनीकरण की सरकार से मांग की थी। इस पर 14 करोड़ 75 लाख का प्रस्ताव भिजवाया है। शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद है। पुन: निर्माण से हजारों जनों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी।

- अमराराम

ये भी पढ़ें

चातुर्मास से लौटे ब्रह्मधाम गादीपति, स्वागत में उमड़े श्रद्धालु
Updated on:
06 Oct 2018 08:51 pm
Published on:
06 Oct 2018 07:49 pm
Also Read
View All