
चातुर्मास से लौटे ब्रह्मधाम गादीपति, स्वागत में उमड़े श्रद्धालु
बालोतरा.
कपिल मुनि के आश्रम कोलायत बीकानेर में 38वां चार्तुमास कर गुरुवार को लौटे ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज के स्वागत में श्रद्धालुओं ने पलक-पावड़े बिछाए। समदड़ी, बालोतरा, ब्रह्मधाम मार्ग पर खड़े हजारों लोगों ने पुष्पवर्षा कर जयकारे लगाए। कन्याओं ने मंगल कलश से उनका सामैया किया। गादीपति ने तीर्थ पर दर्शन पूजन कर देश, प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
डाक बंगले से क्षत्रियों का मोर्चा मार्ग पर खड़े श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। क्षत्रियों का मोर्चा स्थित सिंहा राजपुरोहित समाज भवन में गिरधारीलाल राजपुरोहित, गुमानसिंह, बाबूसिंह, दीपसिंह, खीमसिंह, लालसिंह, पार्षद पुखराजसिंह, जेठूसिंह आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। आवासन मण्डल में मोहनसिंह बावड़ी, प्रभुसिंह पीलवा, लालसिंह लखा, धनश्यामसिंह बरना, कंूपाराम पंवार, जगदीशसिंह पीलवा, ओंकारसिंह, ओमसिंह डण्डाली आदि ने स्वागत किया। यहां से गादीपति जुलूस के रूप में खेतेश्वर सर्कल पहुंचे। यहां चांदी रथ पर सवार होकर दर्जनों संतों व हजारों श्रद्धालुओं के साथ ब्रह्मधाम के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज, महामण्डलेश्वर राघवदास महाराज, चेतनानंद महाराज डण्डाली, ओंकार भारती महाराज लेटा, रामानंद सरस्वती, परशुराम महाराज जोड़ आश्रम, सहित बड़ी संख्या में संत मौजूद थे। मांजीवाला, इन्द्रोकली आदि गांवों में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे व पुष्प वर्षा से स्वागत किया। शाम 6.15 बजे गादीपति के तीर्थ पहुंचने पर सैकड़ोंं मंगल कलश लिए बालिकाओं ने उनके सामैया किए। श्री ब्रह्माजी का मंदिर व राजपुरोहित विकास न्यास महामंत्री बाबूलाल कालूड़ी, कोषाध्यक्ष रामलाल राजपुरोहित सहित पदाधिकारियों, ट्रस्टियों व श्रद्धालुओं ने गादीपति को पुष्पहार पहना स्वागत किया। चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। तीर्थ गादीपति ने ब्रह्माजी मंदिर, शिवधुणा, बैकुण्ठ धाम में दर्शन पूजन कर देश, प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
समदड़ी . चातुर्मास पूर्ण कर ब्रह्यधाम आसोतरा गादीपति के समदड़ी आगमन पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। नया रामदेवरा में गादीपति ने दर्शन किए। पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल, केशरसिंह राठौड़ आदि ने स्वागत किया। मौकण्डी के समीप बाबूलाल परिहार, सनराइज एज्यूकेशन एकेडमी के आगे निदेशक रामचन्द्र चौधरी व छात्रों ने स्वागत किया। गादीपति स्कूल के पास गुरु महाराज की खेजड़ी पर जाकर दर्शन पूजन किया। यहां से राजपुरोहित समाज की ओर से स्टेशन स्थित खेतेश्वर बगेची तक जुलूस निकाला। खेतेश्वर बगेची में स्वागत व भक्ति संध्या हुई। गुरूवार सुबह टीकमसिंह राजपुरोहित व गांव सिलोर, जेठन्तरी में राजपुरोहित व अन्य समाजों के लोगों ने स्वागत किया। निसं.
Published on:
06 Oct 2018 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
