बाड़मेर

बालोतरा में चड्डी गैंग की दहशत: एक साथ 23 दुकानों में किए चोरी, लाखों रुपए ले उड़े चोर, व्यापारियों में आक्रोश

बालोतरा शहर के पुरानी धानमंडी में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चड्डी गैंग के चोरों ने एक साथ 23 दुकानों पर हाथ साफ किया है। पुलिस का कहना है कि चोरी की गई रकम लाखों रुपए हो सकती है।
less than 1 minute read
Sep 27, 2025
Balotra Chaddi Gang
Balotra Chaddi Gang

Balotra News: बालोतरा शहर के बीच पुरानी धानमंडी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे बाद चड्डी गैंग ने एक साथ 23 दुकानों पर हाथ साफ किया है। उन लोगों ने हाथों से दुकानों के शटर को ऊपर करके चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।


बता दें कि चोरी करते समय चड्डी गैंग के लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। शनिवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिलने पर बालोतरा थानाधिकारी छैल सिंह और डीएसपी सुशील मान मंडी पहुंचे। वहीं, ताले टूटने की खबर फैलने के बाद व्यापारी भी मंडी पहुंचे और अपनी- अपनी दुकानों का जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।


ताले टूटे देख हैरान हुए व्यापारी


व्यापारी जब दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते धान मंडी में बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया।


पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया


डीएसपी सुशील मान और थाना अधिकारी चैल सिंह चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया, साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया, चोरों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।


मंडी में भय का माहौल


प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, चोरी की गई रकम लाखों रुपए हो सकती है। लगातार हो रही संगठित चोरी की वारदातों से व्यापारी भयभीत हैं। व्यापारी संघ ने पुलिस प्रशासन से धान मंडी और शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Updated on:
27 Sept 2025 11:04 am
Published on:
27 Sept 2025 11:04 am
Also Read
View All
Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में फिर लगी आग, फायर सिस्टम हुआ एक्टिव, पाइपलाइन में क्रैक से हुआ हादसा

Rajasthan Nikay Election: बाड़मेर में किसी भी वर्ग का दावेदार लड़ सकेगा चुनाव, पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस का बोर्ड

Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे