बाड़मेर

बाड़मेर-बालोतरा के सरकारी स्कूलों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से पहले होने वाला है यह बदलाव, जानें शिक्षा विभाग का पूरा प्लान

Textbooks Distribution: बाड़मेर-बालोतरा जिले में नए शैक्षणिक सत्र से पहले विद्यार्थियों को समय पर किताबें उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के स्कूलों में कुल 28 लाख पाठ्य-पुस्तकें वितरित की जानी हैं, जिनमें से अब तक करीब 12 लाख किताबें पहुंच चुकी हैं।

2 min read
Mar 11, 2026
बाड़मेर-बालोतरा में स्कूलों में बंटेंगी 28 लाख किताबें, अब तक पहुंची 12 लाख (फोटो- पत्रिका)

Rajasthan new academic session 2026: बाड़मेर: प्रदेश में इस वर्ष 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। सत्र शुरू होते ही विद्यार्थियों के हाथों में पुस्तकें पहुंचाने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है।

इसे लेकर राजस्थान राज्य पाठ्य-पुस्तक मंडल, जयपुर ने पुस्तकों के वितरण का कार्य प्रारंभ किया है, ताकि विद्यालय खुलने के साथ ही छात्र-छात्राओं को पुस्तकें उपलब्ध करवाई जा सकें। हर वर्ष पुस्तकों के वितरण में देरी होने के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस वर्ष समय पर पुस्तकें मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कलेजा कपा देने वाली घटना, 2 मासूम बेटों को कुएं में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूदकर मां ने दे दी जान

इस वर्ष 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इसके चलते इस बार बोर्ड और विद्यालय स्तर की परीक्षाएं पहले आयोजित की गईं। वर्तमान में चल रही विद्यालय स्तर की परीक्षाएं शीघ्र संपन्न होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। एक अप्रैल को विद्यालय खुलने पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा।

पहले चरण में 21 मार्च तक किताबें वितरित होंगी

विद्यालयों में प्रवेश के साथ विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान राज्य पाठ्य-पुस्तक मंडल, जयपुर ने समय से पहले पुस्तकें भेजनी शुरू कर दी हैं। बाड़मेर और बालोतरा जिले में कुल 28 लाख पुस्तकों की आवश्यकता है, जिनमें से अब तक करीब 12 लाख पुस्तकें पहुंच चुकी हैं।

प्रतिदिन एक लाख पुस्तकें जिले में पहुंच रही हैं। वितरण केंद्र बाड़मेर ने दोनों जिलों के शिक्षा विभाग के 21 ब्लॉकों में पुस्तकों का वितरण कार्य शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों को 21 मार्च तक पुस्तकें वितरित की जाएंगी।

एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के साथ छात्र-छात्राओं को पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए वितरण कार्य शुरू किया गया है। प्रथम चरण में जिले के सभी 21 ब्लॉकों में पुस्तकें वितरित की जाएंगी। पुस्तकों का निरंतर आना जारी है।
-हाकम सिंह सोढ़ा, मुख्य प्रबंधक, राज्य पाठ्य-पुस्तक मंडल वितरण केंद्र, बाड़मेर

ये भी पढ़ें

संबंध बनाने से 2 बार गर्भवती हुई लड़की, दवा खिलाकर करवाया गर्भपात, शादी से मुकरा तो पीड़िता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

Published on:
11 Mar 2026 12:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर