बाड़मेर

बाड़मेर में भाई ने की भाई की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से काट डाला, पिता की अंतिम क्रिया-कर्म के खर्च को लेकर हुआ झगड़ा

Barmer Crime: बाड़मेर में चौहटन क्षेत्र के नवातला जेतमाल गांव में भाई-भाई के बीच पैसों के विवाद में 30 वर्षीय किशनाराम ने 35 वर्षीय बड़े भाई गुणेशाराम की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वार तुरंत ही घातक साबित हुआ और गुणेशाराम घटनास्थल पर ही लहूलुहान होकर गिर गए।
less than 1 minute read
Oct 23, 2025
Barmer Crime
मृतक गुणेशाराम (फोटो- पत्रिका)

Barmer Crime: बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र के नवातला जेतमाल गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें छोटे भाई ने आपसी विवाद में अपने बड़े भाई की हत्या कर दी।


पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय किशनाराम और उसके 35 वर्षीय बड़े भाई गुणेशाराम के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि किशनाराम ने कुल्हाड़ी से अपने बड़े भाई के सिर पर वार कर दिया। वार तुरंत ही घातक साबित हुआ और गुणेशाराम घटना स्थल पर ही लहूलुहान होकर गिर गए।


घटना की सूचना मिलते ही बीजराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चौहटन जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया। साथ ही पुलिस ने एफएसएल और एमओबी की टीम को बुलाकर घटना स्थल से सबूत जुटाए।


आरोपी भाई किशनाराम घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसे पकड़ने के लिए तलाश में लगी हुई हैं।


पत्नी की पहले हो चुकी है मौत


मृतक गुणेशाराम की पत्नी छह साल पहले 2019 में निधन हो चुकी थी और उसके कोई संतान नहीं थी। दोनों भाई एक ही घर में मां, छोटे भाई की पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। पिता की भी तीन साल पहले मौत हो चुकी थी।


पिता के अंतिम संस्कार और क्रिया-कर्म में हुए खर्चों को लेकर दोनों भाइयों के बीच मनमुटाव पैदा हुआ था। यही मामूली विवाद बढ़ते-बढ़ते जानलेवा संघर्ष में बदल गया।


पुलिस ने क्या बताया


बीजराड़ थानाधिकारी मगाराम ने बताया, घटना घरेलू विवाद और आपसी लेन-देन के कारण हुई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।


मृतक गुणेशाराम खेती-बाड़ी करके जीवन यापन करते थे और घटना की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Updated on:
23 Oct 2025 02:11 pm
Published on:
23 Oct 2025 02:10 pm
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक