बाड़मेर

राजस्थान में किसानों की खड़ी फसलों पर चलाया बुलडोजर, निजी कंपनी पर जमीन अधिग्रहण में मनमानी का आरोप

गुड़ामालानी उपखंड के धांधलवास गांव में निजी कंपनी पर अपनी परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों की बाजरे की खड़ी और तैयार फसलों पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगा है। आक्रोशित किसानों का कहना है, उनकी साल भर की मेहनत को बर्बाद कर दिया गया है।
2 min read
Oct 05, 2025
Barmer Bulldozers Roll Over Standing Crops Gudamalani
जमीन अधिग्रहण के दौरान खड़ी फसलें खराब

गुड़ामालानी (बाड़मेर): आंचलिक गुड़ामालानी उपखंड के धांधलवास गांव में एक निजी कंपनी पर किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी अपनी परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रही है। इसी दौरान बिना किसी पूर्व सूचना या मुआवजे की प्रक्रिया पूरी किए, किसानों की कटाई के लिए तैयार बाजरे की फसल पर बुलडोजर चला दिया गया।


किसानों का कहना है कि यह कदम उनके साथ नाइंसाफी और उनकी सालभर की मेहनत पर कुठाराघात है। स्थानीय किसान केसाराम माली ने बताया, यह हमारे पेट पर लात मारने जैसा है। हमने कर्ज लेकर फसल बोई थी, लेकिन अब न फसल बची और न ही हमें मुआवजा मिला। हम अपने परिवार का पेट कैसे पालें?


ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी की ओर से न तो पहले कोई नोटिस जारी किया गया और न ही मुआवजे की कोई प्रक्रिया अपनाई गई। अचानक बुलडोजर चलने से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं।


किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। फिलहाल, ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है और वे न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Updated on:
05 Oct 2025 01:57 pm
Published on:
05 Oct 2025 01:57 pm
Also Read
View All
Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में फिर लगी आग, फायर सिस्टम हुआ एक्टिव, पाइपलाइन में क्रैक से हुआ हादसा

Rajasthan Nikay Election: बाड़मेर में किसी भी वर्ग का दावेदार लड़ सकेगा चुनाव, पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस का बोर्ड

Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे