बाड़मेर

बाड़मेर-जैसलमेर से जाएगी दो सौ बसें, पचास लाख होंगे खर्च

केन्द्र सरकार की योजनाओं से राशि होगी समायोजित, कलक्टर को निर्देश - बीस रुपए प्रति किमी की दर से देय होगा किराया
3 min read
बाड़मेर-जैसलमेर से जाएगी दो सौ बसें, पचास लाख होंगे खर्च
बाड़मेर-जैसलमेर से जाएगी दो सौ बसें, पचास लाख होंगे खर्च

-

बाड़मेर. प्रधानमंत्री की 7 जुलाई को जयपुर में प्रस्तावित यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने बाडमेर-जैसलमेर जिले से सौ-सौ बसों का लक्ष्य दिया है। इन बसों में केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को ले जाया जाएगा। पूरे प्रदेश से 5579 बसों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर 722 लाख 53 हजार रुपए व्यय होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर यात्रा भाजपा के लिए विधानसभा चुनावों की रणभेरी का आगाज माना जा रहा है। इसको लेकर राज्य सरकार कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाह रही। इसी के चलते हर जिले को बसों की व्यवस्था, व्यय और लोगों को आयोजन स्थल तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत बाड़़मेर जिले को सौ बसों का लक्ष्य मिला है। बाड़मेर से जयपुर के बीच की दूरी 1205 किमी मानते हुए प्रति बीस किमी के हिसाब से 24 लाख दस हजार रुपए तथा जैसलमेर जिले को 1237 किमी की दूरी पर सौ बसों के 24 नाख 74 हजार रुपए देय होंगे। पूरे प्रदेश से 5570 बसें जाएगी, जिनको 722 लाख रुपए का भुगतान होगा।
प्रशासनिक व्यय में समायोजन- आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री की यात्रा में बसों का किराया केन्द्र सरकार की 12 योजनाओं से देय होगा। जिन योजनाओं में प्रशद्मसनिक व्यय का प्रावधान है, उनसे यह भुगतान होगा।

लाभार्थियों को नहीं हो कोई परेशानी- कटारिया

बाड़मेर पत्रिका

गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 7 जुलाई को होने वाले प्रधानमंत्री लाभार्थी जन संवाद कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में आने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के परिवहन, भोजन और कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान गृह मंत्री कटारिया ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थी राजकीय अतिथि हैं, इसलिए उन्हे पूरा सम्मान दिया जाए और उन्हें किसी भी तरह की समस्या न हो। गृह मंत्री ने निर्देश दिए कि उनको कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बसों की उचित व्यवस्था की जाए। बसों में पानी और अल्पाहार के पैकेट उपलब्ध रहें। यात्रा के दौरान उनके खाने के साथ मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी बसों पर एक बैनर लगाया जाए, जिसमें बस प्रभारी का नाम, मोबाइल नम्बर, जिला और योजना का नाम मोटे अक्षरों में अंकित हो। लाभार्थियों को एक पहचान पत्र दिया जाए, जिसमें उनका नाम, जिला, पता, मोबाइल नम्बर और बस प्रभारी व बस का नम्बर अंकित हो। कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थियों को विशेष प्रकार का सेस दिया जाएगा, जिससे उनकी विशिष्ट पहचान हो सकेगी और कार्यक्रम स्थल पर बनने वाले विशेष ब्लॉक में उनके बैठने की उचित व्यवस्था होगी।

वीडियो कॉन्फ्र ेंसिंग के जरिए सम्बोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि जिला कलक्टर बसों के मार्ग पर पडऩे वाले चिकित्सालयों में डॉक्टरों की उपस्थित सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव डी बी गुप्ता ने लाभार्थियों को योजना विशेष के रंग का सेस देने और बसों में आने वाले स्वंयसेवकों और राजकीय कार्मिकों को सफेद सेस समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को बताया जाए कि भामाशाह कार्ड साथ लेकर आएं। कार्यक्रम में आने वाली बसें उस दिन टोल और परमिट मुक्त रहेंगी।

सम्पर्क कर निमंत्रण दिया

बालोतरा. प्रदेश सरकार के सार्वजनिक प्रन्यास मंडल सदस्य, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक गणपत बांठिया ने बुधवार को सम्पर्क फॉर समर्थन के तहत कनाना महंत परशुराम गिरी , परालिया महंत गणेशपुरी, भोमभाकर महंत विनोद भारती सहित अन्य से मुलाकात कर केन्द्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। 7 जुलाई को जयपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार, पुष्पराज चौपड़ा, रूपाराम प्रजापत, अनिल जैन,चंद्रसिंह आदि मौजूद थे।

Published on:
04 Jul 2018 10:22 pm
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक