बाड़मेर

राजस्थान के इस स्टेट हाईवे पर 20 KM का सफर तय करने में लग रहे 2 घंटे, लोग परेशान

Rajasthan Highway News: पचपदरा-पाटोदी स्टेट हाईवे की जर्जर हालत से आवागमन जोखिम भरा बन चुका है। करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करने में ही दो घंटे से अधिक समय लग रहा है।
2 min read
May 04, 2026
Pachpadra Patodi State Highway
पाटोदी। पचपदरा-पाटोदी स्टेट हाईवे की जर्जर हालत से आमजन और वाहन चालक परेशान होते है।

Rajasthan Highway News: पाटोदी। पचपदरा-पाटोदी स्टेट हाईवे की जर्जर हालत से आमजन और वाहन चालकों का सफर मुश्किल हो गया है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़क और टूटी पटरियों के कारण आवागमन जोखिम भरा बन चुका है। करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करने में दो घंटे से अधिक समय लग रहा है, जबकि कई वाहन चालकों को 15 किलोमीटर अतिरिक्त थोब होकर जाना पड़ रहा है।

यह स्टेट हाईवे पाटोदी सहित रिछोली, गोपड़ी और आसपास के सैकड़ों गांवों को जोड़ता है। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों भरा सफर करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है, लेकिन नई स्वीकृति या मरम्मत कार्य को लेकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि कोई कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं।

पेंचवर्क हुआ बेअसर, मरीजों की बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार पांच-छह महीने पहले सड़क पर नाममात्र का पेंचवर्क कराया गया था, लेकिन वह भी कुछ ही समय में जगह-जगह से उखड़ गया। लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और सरकारी धन व्यर्थ चला गया।

ऐसे में पाटोदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर मरीजों को बालोतरा और नाहटा ले जाने में भी भारी परेशानी हो रही है। जर्जर सड़क के कारण एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि कई मरीज समय पर उपचार नहीं मिलने से रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।

अधिकारियों की आवाजाही, फिर भी समाधान नहीं

आगामी दिनों में रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्री और वाहन बालोतरा-पचपदरा वाया पाटोदी मार्ग से गुजरेंगे। ऐसे में सड़क की बदहाली से यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

जिला कलक्टर सहित कई अधिकारी इसी मार्ग से पाटोदी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल और अन्य सरकारी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इसके बावजूद सड़क सुधार को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Updated on:
04 May 2026 01:47 pm
Published on:
04 May 2026 01:45 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Election: बाड़मेर में किसी भी वर्ग का दावेदार लड़ सकेगा चुनाव, पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस का बोर्ड

Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला