बाड़मेर

बाड़मेर समाचार: गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

Barmer News: पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसलों का सबसे ज्यादा असर गरीब और मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से आमजन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

2 min read
Mar 14, 2026

Barmer News: बाड़मेर। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Roadways: बाड़मेर-जयपुर के बीच 2 नई बसें जल्द होंगी शुरू, हजारों यात्रियों को मिलेगी सुविधा

विवादित बयान चर्चा में रहा

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरनास्थल पर पूर्व जिलाध्यक्ष फतेहखान का पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान चर्चा में रहा।

शहर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष स्वरूप सिंह पंवार ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान, निवर्तमान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, निवर्तमान सभापति दीपक माली और प्रदेश सचिव आजाद सिंह राठौड़ ने किया।

दामों में बढ़ोतरी करना रसोई पर सीधा हमला

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी करना आमजन की रसोई पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर गैस की कोई कमी नहीं होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है और बुकिंग नंबर भी बंद कर दिए गए हैं, जिससे होटल व्यवसायियों और सामाजिक संस्थाओं को परेशानी हो रही है।

जनता पंचायती राज चुनाव में देगी जवाब

पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से आम जनता परेशान है और सरकार की यह नीति जन विरोधी है। उन्होंने कहा कि जनता आगामी पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनाव में इसका जवाब देगी।

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसलों का सबसे ज्यादा असर गरीब और मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी, जीएसटी और मनरेगा जैसे फैसलों के बाद अब गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से आमजन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडरों के दाम कम नहीं किए और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पुनः शुरू नहीं की, तो आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

धरना-प्रदर्शन को महेंद्र चौधरी, आजाद सिंह राठौड़, दीपक माली, एडवोकेट सुनीता चौधरी, जिला प्रवक्ता दिनेश कुलदीप, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भूपेंद्र राजबेरा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र कड़वासरा, तगाराम खति सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष महावीर बोहरा ने किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य रिडमल सिंह दांता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चेन सिंह भाटी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष करनाराम मेघवाल, चोहटन ब्लॉक अध्यक्ष तिलोक पोटलिया, रूघाराम सारण, सेवादल जिलाध्यक्ष सोनाराम मंसुरिया, महेंद्र जाणी, प्रधान रमेश कुमार, नरेश देव सारण, खेराज प्रजापत, जगदीश पाल चौधरी, गोविंद भील, जयमल सिंह परिहार, हरीश सेंवर, नवाज दर्श, सोहनलाल मंसुरिया, वीपी सिंह महेचा, एडवोकेट महेंद्र चौधरी, किशन कागा, इल्लमदीन समेजा, सुजा मोहम्मद शाह, नीरज जोशी, जगन्नाथ राठी, श्रवण चंदेल, दीपेंद्र जाखड़, साकर खां, हेमपर्वत गोस्वामी, पदम परमार, तोगाराम मेघवाल, उमाशंकर फुलवरिया, वकील पूनम सिंह बाना, सुरेश सोनी, यूसुफ खां, सचिन जोशी, हरीश बोथरा, जितेंद्र चौहान, रुस्तम खां, गोविंदसिंह सोढा, मूलराम पुनड, डूंगर बाना, चन्द्रप्रकाश बेनीवाल, मोहन सोनी, सरूप सिवल, विक्रम मंसूरिया, मांगाराम, गोविंद सिंह सरदारपुरा, हितेश प्रजापत, दिनेश भंसाली, प्रवीण धारीवाल, गोरधन राम डूडी सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

Sikar: बुकिंग के बाद भी उपभोक्ता को नहीं मिल रहे LPG गैस सिलेंडर, जानिए ग्रामीणों क्षेत्रों के हालात

Published on:
14 Mar 2026 03:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर