बाड़मेर

बाड़मेर पुल‍िस का कारनामा: मृत बुजुर्ग महिला पर दर्ज की एफआइआर, 8 साल पहले हो चुकी है मौत

Barmer Police : बाड़मेर पुल‍िस का गजब कारनामा। कमाल की बात है कि जिस महिला की मृत्यु 8 साल पहले हो चुकी थी उसका नाम पुलिस ने एफआइआर में दर्ज कर दिया है। जानें फिर क्या हुआ?
2 min read
Barmer police shocking incident registered an FIR against a deceased elderly woman
फाइल फोटो पत्रिका

Barmer Police : बाड़मेर पुल‍िस का गजब कारनामा। कमाल की बात है कि जिस महिला की मृत्यु 8 साल पहले हो चुकी थी उसका नाम पुलिस ने एफआइआर में दर्ज कर दिया है। जब इस हैरान करने वाली कारस्तानी की जानकारी पुलिस को खुद हुई तो आनन-फानन में महिला नाम एफआइआर से हटाया गया।

यह अजीबोगरीब पुलिस के कारनामे की शुरुआत पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना क्षेत्र में हुई। जहां भूमि व‍िवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने बिना किसी जांच पड़ताल के दूसरे पक्ष के खिलाफ SC-ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली।

मृत्यु प्रमाण-पत्र पेश करने के बाद पुलिस ने नाम हटाया

पर पुलिस ने इस एफआइआर में एक ऐसी बुजुर्ग महिला का नाम भी शामिल किया जिसकी मृत्यु मृत्यु 2018 मे हो चुकी थी। पता चलने पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला नाम एफआइआर से हटाया। पुलिस ने एफआइआर में दर्ज आरोपी बुजुर्ग महिला दौली देवी का। गिरफ्तार करने की कोशिश की। पर परिजनों ने कहा कि महिला की मौत 8 साल पहले हो चुकी है। मृत्यु प्रमाण-पत्र पेश करने के बाद पुलिस ने नाम हटाया और गलती स्वीकार की।

ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन

इसके साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। उन्होंने दावा किया कि भूमि को खरीद लिया गया था, पर संजय नाम का व्यापारी इस जमीन को हड़पना चाहता है। उसने ही SC-ST के लोगों को भेज कर हमला करवाया। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

मृत महिला का नाम एफआइआर से हटाया - बाड़मेर पुलिस अधीक्षक

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृत महिला का नाम FIR से हटा दिया गया है। निष्पक्ष जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य को सौंप दी गई है।

Updated on:
03 Feb 2026 11:09 am
Published on:
03 Feb 2026 09:59 am
Also Read
View All