बाड़मेर

बाड़मेर में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 भाई-बहनों को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर

Barmer road accident: स्कूल से घर लौट रहे तीन सगे भाई बहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सबसे बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। छोटा भाई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Oct 07, 2025
Barmer road accident
Barmer road accident

Barmer road accident: (बाड़मेर): धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के बाछड़ाऊ सरहद में दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रहे तीन सगे भाई बहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सबसे बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। छोटा भाई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाछड़ाऊ-बामणोर रोड पर हुआ।


थानाधिकारी बगडूराम विश्नोई ने बताया कि मृतक की पहचान भभूताराम पुत्र भोमाराम उम्र 17 वर्ष निवासी बाछड़ाऊ के रूप में हुई है। हादसे में उसके छोटे भाई जूंजाराम 10 वर्ष और बहन ममता 13 वर्ष गंभीर घायल हुए हो गए।


जानकारी के अनुसार, शाम को स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों बच्चे पैदल घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बाछड़ाऊ-बामणोर गांव मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही धोरीमन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहां से उन्हें बाड़मेर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर जूंजाराम को जोधपुर रेफर किया गया है।


पुलिस ने मृतक के चाचा मानाराम पुत्र खेताराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी बगडूराम विश्नोई ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही से यह दुर्घटना होना सामने आया है।

Updated on:
07 Oct 2025 07:53 am
Published on:
07 Oct 2025 07:53 am
Also Read
View All
निकाय चुनावों की दुंदुभि बजी, समस्याओं के चक्रव्यूह में आमजन, जनता मांगे बुनियादी सुविधाओं का ठोस रोडमैप

Ground Report: बाड़मेर में रोज 50 बच्चे धोरों को पार कर पहुंचते स्कूल, प्रशासन बेखबर या दबंगों का खौफ?

नई नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग, 4 महीने पहले उठी थी डोली; बाड़मेर सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

भारत-पाक सरहद का अंतिम शिवालय: 1965 की जंग में पाकिस्तानी सेना ने की थी तोड़फोड़, अपने साथ ले गए थे मूर्तियां

बाड़मेर: पहली नाकामी को मात देकर भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं प्रियदर्शनी, एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाल किया सम्मान