बाड़मेर

बाड़मेर में सरहद के पास आज लगेगा अनूठा शहीद मेला, भारत-पाक युद्ध में 17 रेलकर्मियों ने दी थी शहादत

Barmer Unique Martyr Fair : बाड़मेर में सरहद के पास आज लगेगा अनूठा शहीद मेला। 1965 भारत-पाक युद्ध में पाक सेना ने ट्रेन पर बरसाए थे बम। भारत-पाक युद्ध में 17 रेलकर्मियों ने दी थी शहादत। युद्ध के बीच रेलकर्मियों के अद्भुत शौर्य की कहानी पढ़ें।
less than 1 minute read
Barmer unique martyr fair today near border 17 railway workers were martyred in Indo-Pak war know their names
गडरारोड, रेलवे शहीद स्मारक,आज श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे डीआरएम सहित कई रेलवे कार्मिक। फोटो पत्रिका

Barmer Unique Martyr Fair : भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धों में हमने सेना के शौर्य की अनेक गाथाएं सुनी हैं, लेकिन 1965 में हुए युद्ध में 17 रेल कर्मचारियों ने भी अपनी शहादत दी थी। देश की पश्चिमी सीमा पर बाड़मेर जिले के गहरारोड में हर साल 9 सितंबर को इन शहीदों की याद में मेला भरता है।

भारत का एकमात्र मेला जो रेलवे कर्मचारियों के बलिदान को समर्पित

मंगलवार को इस मेले में इन शहीदों के परिवार, ग्रामीण और रेलवे के अफसर श्रद्धांजलि देंगे। यह भारत का एकमात्र मेला है जो रेलवे कर्मचारियों के बलिदान को समर्पित है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन, बाड़मेर शाखा द्वारा इसके लिए निमंत्रण पत्र बांटे गए है। इनकी स्मृति में यहां एक शहीद स्मारक और रेलवे संग्रहालय भी बनाया गया है। जो इन वीरों की गाथा को जीवंत रखे हुए है।

युद्ध के बीच रेलकर्मियों का अद्भुत शौर्य

गडरारोड के निकट ट्रेन सेना के लिए रसद सामग्री लेकर सीमा की ओर बढ़ रही थी। तभी पाक सेना ने ट्रेन पर बमबारी शुरू कर दी। रेलकर्मियों ने प्राणों की परवाह न करते हुए पटरियों को दुरुस्त किया और जलती हुई ट्रेन को सीमा तक पहुंचाया। इस दौरान 17 रेलकर्मियों ने प्राण न्योछावर कर दिए।

इन कर्मचारियों ने दी शहादत

1 नंदराम, गैंगमेट
2 मुल्तानाराम्, पेंटर
3 भंवरा, काटेवाला
4 करना ट्रोलीमैन
5 माला रुपाराम गैंगमैन
6 हूमाराम, खलासी
7 मधा, गैंगमैन
8 रावता, गैंगमैन
9 हुकमा गैंगमैन
10 लाला, अगंदा गैंगमैन
11 चिमा गैंगमैन
12 सीमराज, गैंगमैन
13 देवी सिंह, खलासी
14 जेहा, गैंगमैन
15 चुन्नीलाल, ड्राइवर
16 चिमन सिंह, फायरमैन
17 माधे सिंह फायरमैन।

Updated on:
09 Sept 2025 08:18 am
Published on:
09 Sept 2025 08:18 am
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक