बाड़मेर

मजदूरी के बहाने पांच माह तक देह शोषण,फिर किया ऐसा,जानिए पूरी खबर

- महिला व नाबालिग को बनाया बंधक, दोनों को सौंपा तीसरे को
less than 1 minute read
May 14, 2018
amazing exploit a officer with two wives
कमाल है... सर्विस रिकार्ड में दर्ज कर दिए दो बीवियों के नाम

चौहटन (बाड़मेर). मजदूरी के बहाने मां-बेटी को ले जाकर ना केवल देह शोषण किया, उसे किसी तीसरे व्यक्ति के हाथों बेच भी दिया। उसने मां को अपनी व नाबालिग बेटी को बेटे की पत्नी बना पन्द्रह दिन तक बंधक बना कर दुष्कर्म किया। इस दौरान मां के हाथ उसका मोबाइल लगा तो अपने पिता को जानकारी दी, जिस पर पिता ने मां-बेटी को मुक्त करवाया और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

पोकरासर पंचायत के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले नेहरों की नाडी निवासी दीपाराम पुत्र नगाराम जाट उसके घर आया तथा उसे व उसकी नाबालिग पुत्री को कृषि कुएं पर मजदूरी के लिए बहला फुसलाकर सिरडा गांव रामदेवरा क्षेत्र में एक बेरे पर ले गया। यहां मौजूद महिला ने दोनों के मोबाइल छीन कर बेटी को बंधक बना लिया। आरोपित ने मां के साथ पांच माह तक दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि करीब पंद्रह दिन पहले आरोपितों ने दोनों मां-बेटी को धोरीमन्ना के मीठड़ा खुर्द निवासी मंगलाराम और उसके पुत्र पोकराराम व एक महिला के हाथों सौंप दिया। रास्ते में इन लोगों ने बताया कि उन्होंने दीपाराम को रुपए देकर उन्हें खरीदा है। विवाहिता का आरोप है कि मीठड़ा खुर्द ले जाकर मंगलाराम ने उसे अपनी पत्नी एवं उसकी नाबालिग बेटी को उसके बेटे पोकराराम की पत्नी करार देकर उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही किसी के पूछने पर दोनों की पत्नी होने का परिचय देने का दबाव बनाया। पीडि़ता ने कुछ दिन पहले उसका मोबाइल हाथ लगने पर अपने पिता को सूचना दी। जिस पर उसके पीहर व ससुराल पक्ष के लोग उसे छुड़ाकर लाए। इसके बाद पीडि़ता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

Published on:
14 May 2018 12:41 pm
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक