1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो विवाहिताओं ने दी जान, एक कूंदी टांके में, दूसरी झूली फंदे पर,जानिए पूरी खबर

- दो विवाहिताओं ने दी जान

2 min read
Google source verification
suicide

suicide

बाड़मेर.जिले में अलग-अलग क्षेत्र में रविवार को विवाहिताओं के आत्महत्या के दो मामले सामने आए हैं। मामलों में परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाए। बायतु थाना में कोलू डाबलिया में विवाहिता का टांके में शव मिलने के मामले में मृतका के पिता शंकराराम निवासी फलसूण्ड ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी पुत्री कविता पत्नी गोपाराम की शादी 25 दिन पहले हुई थी। उसके बाद पति, सास व जेठ-जेठानी ने दहेज के लिए परेशान किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। सूचना मिलने पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सुपुर्द किया गया।

उधर, दमी ने लगाया फंदा

रामसर थाना क्षेत्र के पादरिया गांव में शनिवार को एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार दमी पत्नी धन्नाराम मेघवाल ने घर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर रामसर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। बाड़मेर राजकीय चिकित्सालय के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया। विवाहिता के पिता गोमाराम पुत्र सोजाराम निवासी सेतराऊ ने ससुर साकरराम व जेठ बाबूराम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच चौहटन उप अधीक्षक सुरेन्द्रकुमार प्रजापत कर रहे हैं।

शिविर में 110 ने किया रक्तदान

बाड़मेर. खेमसिद्ध डोनर्स क्लब के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। क्लब के संयोजक नरेंद्र चौधरी ने बताया कि जाट चेरिटेबल ट्रस्ट में आयोजित शिविर में 110 जनों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि रक्तदान करने से जो पुण्य प्राप्त होता है, उसे शब्दों में बताना नामुमकिन है। विशिष्ट अतिथि एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व दिल्ली प्रभारी अभिषेक चौधरी थे। संयोजक हरीश गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक मेवाराम जैन, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी,आजाद सिंह, हरीश भुरटिया, डॉ. भरत सारण आदि ने विचार व्यक्त किए।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग