संतों का समागम- काशी पीठ के स्वामी नरेंद्रानन्द सरस्वती, मठ खरंटिया गादीपति किशनभारती, बगेची गादीपति संत नरसींगदास, मोहनपुरी, हरिभारती, पदमाराम, महंत अर्जुनभारती, तारातरा मठ महंत स्वामी प्रतापपुरी, चौहटन मठ महंत जगदीशपुरी, परेउ महंत ओमकारभारती, मोहनभारती, श्यामनारायण, बलराजगिरी, आनंदगिरि, विश्वम्भभारती, दयानन्दपुरी, निर्मलदास, मृत्युजयपुरी समदड़ी, उमाकांतगिरी खण्डप, दत्तनारायनगिरी, नरोत्तमदास कुण्डल, ख्यालाराम, रामानन्द उमरलाई, तगभारती, शंकरभारती, सत्यनारायण भारती, कैलाशनाथ, लूम्बगिरी, रक्तानन्द, मंगलभारती मौजूद थे । सारणेश्वर महादेव मंदिर गादीपति महंत अर्जुनभारती के सान्निध्य में रविवार को शुभ वेला में ढोल-ढमाकों व जुलूस के साथ तोरण वंदन किया गया ।अभिजीत मुहूर्त में मन्दिर में जयकारों के साथ मूर्ति स्थापना की गई । इसके बाद शिखर पर कलश, दण्ड स्थापना के साथ ध्वजारोहण किया गया।