
maansa team wins title In Maheshwari Premier League cricket competion
बाड़मेर.ढाट माहेश्वरी समाज की ओर से आदर्श स्टेडियम में माहेश्वरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मैच अहमदाबाद व माणसा टीम के बीच खेला गया। जिसमें माणसा टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत प्राप्त की।
प्रतियोगिता प्रभारी राजेन्द्र शारदा व गिरीश मथराणी ने बताया कि सुबह प्रथम लीग मैच में बाड़मेर रॉयल को जयपुर ने 35 रन से हराया। दूसरे सत्र में सेमीफाइनल में माणसा बनाम बाजवा के बीच मैच हुआ। मानसा ने बाजवा को 40 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल जयपुर व अहमदाबाद के बीच खेला गया। अहमदाबाद ने जयपुर को 95 रन से हरा दिया। फाइनल में अहमदाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 बनाए। माणसा टीम ने जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द सीरीज रितेश माहेश्वरी जयपुर तथा सेमीफाइनल में मैन ऑफ द मैच विशाल शारदा अहमदाबाद रहे। पृथ्वी चंडक ने बताया कि विजेता टीम को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। उप विजेता अहमदाबाद को 31 हजार का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर समाज अध्यक्ष वासुदेव राठी, बद्री शारदा, श्रवण माहेश्वरी, कैलाश, प्रकाश भूतड़ा आदि मौजूद रहे। कमेंट्री विनोद चांडक, मुकेश कैला, अरविंद ने की। संचालन दशरथ शारदा ने किया। पृथ्वी चंडक ने बताया कि विजेता टीम को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। उप विजेता अहमदाबाद को 31 हजार का पुरस्कार दिया गया ।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य आज लेंगे बैठक
बाड़मेर. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज सोमवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेंस हाल में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
आयोग सदस्य सुबह 10 बजे सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक में शामिल होंगे। इसके उपरांत प्रात: 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। केन्द्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा होगी।
Published on:
14 May 2018 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
