
suicide
बीकानेर . बीकानेर के पलाना मे एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतका पलाना की रहने वाली है। साथ ही वह मेघवाल परिवार से है और आसुराम पिता मगनाराम मेघवाल की पत्नी है।
बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गयी।
Published on:
14 May 2018 12:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
