बाड़मेर

विकास कार्य में आड़े आ गई आचार संहिता, करना होगा इंतजार

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Code of Conduct hindered in development work, wait to be done
Code of Conduct hindered in development work, wait to be done

विकास कार्य में आड़े आ गई आचार संहिता, करना होगा इंतजार

रीको तृतीय चरण : सड़क, रोड लाइट, नाली निर्माण के लिए 5.29 करोड़ स्वीकृत, लम्बे समय से थी मांग, अब हुई पूरी


बालोतरा . रीको औद्योगिक क्षेत्र के विकास में आचार संहिता का अड़ंगा लग गया है। लम्बे समय से बजट का इंतजार था। भारत सरकार ने बजट स्वीकृत किया तो प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग गई। एेसे में कार्य आरम्भ पर रोक लग गई। इसके चलते आचार संहिता हटने तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद रीको औद्योगिक क्षेत्र के तृतीय चरण में 5 करोड़ 29 लाख के विकास कार्य होंगे, जिससे सड़कें सुधरेगी, रोड लाइट लगेगी और नालियों का निर्माण होगा।
नगर में रीको की ओर से चार औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए हैं। 40 वर्ष से अधिक समय से बालोतरा में वस्त्र उद्योग संचालित होने के बावजूद, औद्योगिक क्षेत्र का जो विकास होना चाहिए, वह आज दिन तक नहीं हुआ है। आधी अधूरी सड़कें, रोड लाइट नहीं होने पर कामकाज को लेकर हर दिन हजारों उद्यमियों, श्रमिकों को परेशानी उठानी पड़ती है। एेसे में लम्बे समय से यहां विकास कार्यों की स्वीकृति का इंतजार था। अब भारत सरकार ने रीको के तृतीय चरण में विकास कार्यों को लेकर भिजवाए प्रस्ताव स्वीकृत कर सड़क, नाली व चारदीवारी निर्माण व रोड लाइट के लिए 5 करोड़ 29 लाख रुपए स्वीकृत किए हंै। 1 करोड़ 89 लाख राशि से रीको के इस क्षेत्र में 360 स्थानों पर पोल खड़े कर एलइडी लाइट लगाई जाएगी। इससे समूचा क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। रीको क्षेत्र में दो किलोमीटर दूरी में सीसी सड़क, नालियों व उद्यान की चारदीवारी निर्माण के लिए 3 करोड़ 70 लाख रुपए स्वीकृत किए हंै। रोड लाइट लगाने के लिए टेण्डर जारी कर दिए हैं। वहीं सड़क, चारदीवारी, नालियों के निर्माण के टेण्डरोष हैं।

आचार संहिता के चलते होगी देरी
प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता पर कार्य स्वीकृति के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। चुनाव के बाद आचार संहिता हटने पर स्वीकृत कार्य प्रारंभ होंगे। इस पर वर्षों से परेशान उद्यमियों, श्रमिकों को आवागमन व कामकाज को लेकर अच्छी सुविधा मिलेगी।
चुनाव के बाद होंगे कार्य आरम्भ
&रीको तृतीय क्षेत्र में रोड लाइट , सड़क, चारदीवारी, नाली निर्माण के लिए 5.29 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। चुनाव आचार संहिता पर स्वीकृत कार्य प्रारंभ नहीं किए गए। आचार संहिता हटने के बाद कार्य शुरू किए जाएंगे।
प्रवीण गुप्ता, क्षेत्रीय मण्डल अधिकारी रीको

Published on:
30 Oct 2018 09:12 pm