4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौंग बांध भूमि खरीददार समिति ने करवाया अखंड पाठ

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Farmers

पौंग बांध भूमि खरीददार समिति ने करवाया अखंड पाठ

-पौंग बांध भूमि (६ ए) खरीददार किसानों ने की समस्या के समाधान के लिए गुरुघर में अरदास

अनूपगढ़.

शहर के ङ्क्षसह सभा गुरुद्वारे में मंगलवार को पौंग बांध भूमि खरीददार समिति ने किसानों की भूमि नियमन सम्बंधी समस्या हल करवाने की मन्नत के संबंध में रखे अखंड का पाठ का भोग पड़ा। इस अवसर पर पौंग बांध भूमि खरीददार समिति के अध्यक्ष मनोहर चावला, जसविंद्र ङ्क्षसह, मोहन लाल बिश्नोई, जगदेव ङ्क्षसह, बलजीत ङ्क्षसह, अवतार ङ्क्षसह, पृथ्वीराज बुडिया, हंसराज गोदारा, गणेेश ङ्क्षसह, मन्दर ङ्क्षसह, मलकीयत ङ्क्षसह, बलवंत नागपाल सहित कई लोग मौजूद थे। समिति सदस्यों की समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए अरदास की गई। पाठ के भोग के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

पाठ के भोग के बाद बैठक

गुरुद्वारे में रखे पाठ के भोग के बाद समिति कार्यकताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष मनोहर चावला सहित अन्य सदस्यों ने समस्या का समाधान नही होने पर रोष जताया। साथ ही समिति स्तर पर नई विधानसभा के गठन के बाद मांग सरकार के समक्ष रखने का निर्णय किया गया। किसानों ने समस्या के निराकरण के लिए विचार रखे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग