5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोटर से पानी की चोरी, नल पर टोंटी नहीं लगा कर रहे सीनाजोरी

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 30 Oct 2018, 9:01 PM IST

Steal water from motor,No spout on tap

Steal water from motor,No spout on tap

खुले नलों से व्यर्थ में बहता पानी : सैकड़ों घरों में विद्युत मोटरें लगाकर खींचते पानी

मोटर से पानी की चोरी, नल पर टोंटी नहीं लगा कर रहे सीनाजोरी

पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क

जसोल . कस्बे में कई परिवार एक तरफ जहां नियमों को ताक में रख विद्युत मोटर लगा पानी की चोरी कर रहे हैं तो नलों पर टोंटी नहीं लगा पानी की बर्बादी भी कर रहे हैं। यह स्थिति लम्बे समय से होने के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इसके चलते कस्बे की अधिकांश आबादी को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा। अधिकारी यह जानते हैं, लेकिन वे कार्रवाई करने की बात कहते हैं, करते नहीं। एेसे में मोटर लगा पानी की चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा।
कस्बे में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था लंबे समय से लडख़ड़ाई हुई है। पांच-सात दिनों के अंतराल में कम दबाब में जलापूर्ति होने पर रहवासी परेशान हैं। इस पर कुछ परिवारों के विद्युत मोटरें लगा पानी खींचने व जलापूर्ति के समय नल खुला रखने पर अंतिम छोर के घरों तक पानी तक नहीं पहुंच रहा है। पेयजल सप्लाई की जानकारी पर सैकड़ों जने विद्युत मोटरें लगाते हैं। इसे टांकों में जमा कर जमकर इसका दुरुपयोग करते हैं। बहुत से परिवार को सप्लाई के समय टांकों के भरने पर नल खुला तक रखते हैं। इससे बड़ी मात्रा में व्यर्थ में पानी बहता है। इस स्थिति पर पेयजल लाइन के अंतिम छोर पर बसे परिवारों तक हक का पानी तक नहीं पहुंच पाता है।
मोल पानी खरीद उन्हें जरूरतें पूरी करनी पड़ती है। लोग कई बार जलदाय विभाग अधिकारियों को विद्युत मोटरें लगाकर गलत तरीके से पानी खींचने की समस्या से कई बार अवगत करवा चुके हैं। अधिकारी खुद इस स्थिति से अच्छी तरह से वाकिफ है। खुला नल छोडऩे व विद्युत मोटरें लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर बढ़चढ़ कर दावे करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि कार्रवाई करना तो दूर ये मौका मुआवना करने तक नहीं आते।