बाड़मेर

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त लग्जरी कार छोड़ गए, स्कार्पियो में डोडा पोस्त भरकर भागे तस्कर,जानिए पूरी खबर

- सदर थाना क्षेत्र के राणीगांव-रड़वा चौराहे की घटना- हादसे में घायल हुए तस्कर, फिर भी मौके से हो गए फरार

2 min read
Feb 14, 2018
Damage luxury carr, accident , doda post
Damage luxury cars left after accident doda post filling up in Scorpio

बाड़मेर. जिले में पुलिस की अपराधियों पर ढीली पकड़ से डोडा तस्करों के हौसले बुलंद हो गए हैं। मंगलवार सुबह अवैध डोडा पोस्त से भरी लग्जरी कार चौहटन की तरफ जा रही थी, अनियंत्रित होने से डम्पर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल तस्करों ने तत्काल दूसरा वाहन मंगवाया बौर क्षतिग्रस्त कार से डोडा निकाल कर भाग रहे थे। इस दौरान सामने से पुलिस का वाहन आ गया। जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस ने तस्करों का पीछा भी किया। लेकिन पकड़ नहीं पाई।
कार के परखच्चे उड़े

तस्कर लग्जरी कार में पीछे की सीटें निकाल कर डिक्की तक डोडा- पोस्त भरकर चौहटन की तरफ जा रहे थे, इस दौरान राणीगांव-रड़वा चौराहे पर डम्पर-कार की आमने-सामने भिडं़त हो गई। यह इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार दो जने के गंभीर घायल होने की जानकारी सामने आई है। मौके पर क्षतिग्रस्त कार में जगह-जगह खून बिखरा मिला है।
कार में मिला मामूली डोडा-पोस्त

घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो तस्कर भाग चुके थे। पुलिस ने कार में एक किलो 400 ग्राम बिखरा हुआ डोडा पोस्त बरामद किया। कार से एक इलेक्ट्रिक कांटा व दो नम्बर प्लेट भी बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रथमदृष्टया लग्जरी कार चोरी की होने की आशंका जताई गई है।
पुलिस की नाकाबंदी नहीं आई काम

सदर पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आरोपित डोडा पोस्त लेकर स्कॉर्पियो में भाग गए हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाते हुए तस्करों का पीछा भी किया। लेकिन आरोपित मुख्य मार्ग को छोड़ दूसरे रास्तों पर गाड़ी भगा ले गए।
पुलिस को देखकर भागे दो आरोपित

कार हादसे के बाद दो आरोपित मौके पर खड़े थे। लेकिन पुलिस का वाहन देख दोनों भाग गए। पुलिस जवानों ने उनका पैदल पीछा भी किया। लेकिन पकड़ में नहीं आए।
पीछा किया, लेकिन भाग गए

सड़क हादसे के दौरान कार में डोडा पोस्त भरा था। पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर भाग गए। पुलिस ने पीछा भी किया। लेकिन पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
- राजेंद्र चौधरी, सदर थानाधिकारी

Published on:
14 Feb 2018 08:54 am