19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime Report: यहां आम्र्स एक्ट में एक गिरफ्तार, वहां महिला के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने एक उत्पाति पकड़ा

जैसलमेर. जैसलमेर में पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से तलवार भी बरामद की गई है। सदर पुलिस के अनुसार शिव क्षेत्र में हुए बसों के विवाद के दौरान तोडफ़ोड़ कर भाग रहे आरोपितों के वाहन को जब जैसलमेर में आकल फांटा के समीप सदर थानाधिकारी […]

less than 1 minute read
Google source verification
crime

crime

जैसलमेर. जैसलमेर में पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से तलवार भी बरामद की गई है। सदर पुलिस के अनुसार शिव क्षेत्र में हुए बसों के विवाद के दौरान तोडफ़ोड़ कर भाग रहे आरोपितों के वाहन को जब जैसलमेर में आकल फांटा के समीप सदर थानाधिकारी महेश श्रीमाली ने नाकाबंदी के दौरान रूकवाया तो चार आरोपित वाहन छोडक़र फरार हो गए। एक आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपित महिपाल के वाहन में तलवार बरामद की गई। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मारपीट का मामला दर्ज

पोकरण क्षेत्र के खेजड़ली गांव में एक महिला के साथ हुई मारपीट पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार खेजड़ली निवासी मेमोखातुन पत्नी जमालखां ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह अपने खेत में एवड़ चरा रही थी। इस दौरान आसी, हमी, नीमजी, करीमखां, रवीना वगैरह यहां आए तथा उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके शरीर पर चोंटें लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शांतिभंग करने पर एक गिरफ्तार

पोकरण क्षेत्र के लाठी गांव में पुलिस ने एक युवक को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार लोहावट के कुशलावा निवासी नवाबखां पुत्र हाजीखां गांव में चौराहे पर उत्पात मचाकर यात्रियों को परेशान कर रहा था, जिससे यहां की शांति व्यवस्था भंग हो रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया।जहां उसे जमानत पर रिहा किया गया।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग