बाड़मेर

Rajasthan Bus Accident: पिता के सामने हुए बेटे के 2 टुकड़े, सड़क पर गिरा धड़, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Death In Accident: बालोतरा जिले में नेशनल हाईवे-25 पर हुए भीषण बस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ओवरटेक के दौरान स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 3 और 5 साल के मासूम भाइयों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Feb 28, 2026
मृतकों की फाइल फोटो: पत्रिका

Balotra Bus Accident: बालोतरा जिले में कल्याणपुर नेशनल हाईवे-25 पर घड़सीवाडा फांटा के पास शुक्रवार दोपहर करीब पौने चार बजे एमआर ट्रैवल्स की स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की जान चली गई।

निजी बस हादसे में 6 मृतकों में से पांच की पहचान हुई है। जिसमें नरपत (30) पुत्र सदाराम निवासी चितलवाना, नगाराम (38) निवासी सायला, अनुशा (22) निवासी दांता (सांचौर), शिवराज (03) पुत्र धारूराम निवासी बागोड़ा (जालोर) व युवराज (05) पुत्र धारूराम निवासी बागोड़ा (जालोर) शामिल है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Bus Accident : राजस्थान में भीषण सड़क हादसा; ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 6 की मौत, बस में लटके दिखे शव

घायलों को निकालते लोग (फोटो: पत्रिका)

इसी तरह 9 घायलों में से चार गंभीर घायल हुए है। इनमें महबूब (30) पुत्र अजीज खान, निवासी जाम्बा चारणान, बीबा (30) पत्नी धारुराम, निवासी बागोड़ा (जालोर), जितेंद्र (30) पुत्र जगदीश सुथार, निवासी चितलवाना सांचोर, वगताराम (62) पुत्र भोमाराम, बागोड़ा जालोर को जोधपुर रेफर किया है। वहीं कृष्णकुमार कृष्णकुम (21) पुत्र सुडाराम विश्नोई, निवासी चितलवाना सांचोर, शकील (20) पुत्र अलाबचार्य, निवासी मलार फलोदी, जेठाराम (30) पुत्र मगाराम निवासी बागोड़ा (जालोर), रमेश (24) पुत्र शैतानराम निवासी चितलवाना सांचोर, धारुराम (39) पुत्र बगदाराम निवासी बागोड़ा (जालोर) को कल्याणपुर अस्पताल में उपचार किया गया है।

सिर कटकर सड़क पर गिरा धड़

भीषण बस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर से भिड़ंत के बाद जब निजी बस घड़सीवाड़ा फांटा पर रुकी तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बस के ऊपर केबिन में घायल अवस्था में धारूराम जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि 'मेरा बेटा शिवराज पीछे गिर गया है, उसे लेकर आओ।' परिवार सहित यात्रा कर रहे राउता बागोड़ा, जालौर निवासी धारूराम के तीन वर्षीय पुत्र शिवराज की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शिवराज का सिर कट कर धड़ पीछे सड़क पर गिर गया। वहीं दूसरा बेटा युवराज (5) भी इस दुर्घटना में जान गंवा बैठा। धारूराम की पत्नी बीबा को गंभीर हालत में जोधपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

बस संचालकों की घोर लापरवाही

प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 3:50 बजे बस चालक ओवरटेक के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गया। हादसे के बाद चालक बस को लगभग आधा किलोमीटर आगे घडसीवाड़ा फांटा पर छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि वह बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की चिप भी निकालकर ले गया, जबकि अंदर घायल यात्री मदद के लिए चीख रहे थे। बस में सवार देदूसर निवासी मनोहर सिंह ने बताया कि बस पूरी तरह सवारियों से भरी थी और वह खुद गैलरी में खड़े थे। उन्होंने हादसे से पहले दो बार चालक से बस धीमे चलाने को कहा, लेकिन चालक तेज रफ्तार से बस चलाता रहा।

RAC की टुकड़ी भी बुलानी पड़ी

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर सुशील कुमार, जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, बालोतरा पुलिस उप अधीक्षक धनफूल सिंह, पचपदरा उप अधीक्षक सहित विभिन्न थानों का पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने बस संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्टर के समक्ष नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए आरएसी की टुकड़ी भी बुलानी पड़ी।

ये भी पढ़ें

Pali: परिवार समझता रहा सामान्य मौत; CCTV ने दिखाया खौफनाक सच, फुटेज देख बेटे के उड़ गए होश

Updated on:
28 Feb 2026 10:02 am
Published on:
28 Feb 2026 08:50 am
Also Read
View All

अगली खबर