बाड़मेर

डीजल के टैंकर में मिला कुछ एेसा की पुलिस भी रह गई सकते में, कहां पढि़ए पूरा समाचार

रूपयेएस्कॉर्ट करने वाले तस्कर फरार

2 min read
डीजल के टैंकर में मिला कुछ एेसा की पुलिस भी रह गई सकते में, कहां पढि़ए पूरा समाचार

कल्याणपुर (बाड़मेर). स्थानीय पुलिस थाने के बाहर पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी, इस दौरान एक टैंकर आकर रुका, जिस पर डीजल अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ लिखा हुआ था। अमूमन पुलिस डीजल टैंकर नहीं रुकवाती, लेकिन मुखबिर से सूचना थी कि अवैध शराब की बड़ी खेप गुड़ामालानी के जरिए गुजरात जा रही है। इस पर पुलिस ने चालक से टंकी खोलने को कहा तो वह घबरा गया। इस पर पुलिस को शक हुआ और टंकी का ढक्कन खोला तो हैरान रह गई। इसमें डीजल नहीं शराब भरी हुई थी, वह भी बीस लाख रुपए की।

पुलिस के अनुसार मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार शाम को पुलिस थाने के आगे नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। इस पर जोधपुर की ओर से डीजल-पेट्रोल आपूर्ति का टैंकर आता दिखा। टैंकर को रोक तलाशी ली तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब के कर्टन भरे हुए थे। चालक ओमप्रकाश पुत्र जयराम बिश्नोई निवासी हेमगुड़ा (झाब, जालोर) को दस्तयाब किया गया। इसके बाद टैंकर में भरे 685 कर्टन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। प्रांरभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि अवैश शराब हेमगुड़ा निवासी पूनमाराम पुत्र हीराराम बिश्नोई की है। पूनमाराम ने पंजाब के अम्बाला से एक सरदार से टैंकर में शराब का भरवाकर उसे रवाना किया। एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से पूनमाराम मोबाइल से पुलिस की लॉकेशन बता रहा था। अवैध शराब का टैंकर गुड़ामालानी तक पहुंचाना था। अवैध शराब जाखल निवासी सोहन सारण को देनी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पचपदरा थानाधिकारी हरचन्दराम को जांच सौंपी। जब्त की अनुमानित शराब की बाजार कीमत 20 लाख रूपए आंकी गई।
गुजरात में होनी थी आपूर्ति - गुड़ामालानी या रामजी का गोल क्षेत्र में किसी एक स्थान पर टैंकर से अवैध शराब को खाली कर छोटे वाहनों से तस्कर गुजरात में इसे बेचना चाहते थे।

पुलिस ने बचने के लिए भरा टैंकर, नहीं बचे- शराब तस्करों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए डीजल-पेट्रोल के टैंकर में शराब भरी। जोधपुर-बाड़मेर व जालोर के बीच हर दिन बड़ी संख्या में डीजल-पेट्रोल के टैंकर चलते हैं। साधारणतया टैंकर पर कोई शक नहीं करता, लेकिन मुखबिरी तंत्र के आगे इनके हौसले पस्त हो गए। इससे पहले भी दो साल पहले बालोतरा पुलिस ने मेगा हाईवे पर टैंकर से अवैध शराब की खेप पकड़ी थी।
ये रहे टीम में शामिल- थानाधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में हैड कानिस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, अशोक कुमार, पूनाराम, बस्तीराम, रणवीरसिंह, महिपाल, नरेन्द्रसिंह, डूंगरराम, वाहन चालक धन्नाराम शामिल रहे।

01- कल्याणपुर. पुलिस थाने में जब्त वाहन एवं पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

ये भी पढ़ें

राजीवगांधी ने देश में कम्प्यूटर क्रांति की नींव रखी

Published on:
22 May 2018 07:41 pm
Also Read
View All
Rajasthan Water Crisis: 280 गांवों और 800 ढाणियों की प्यास फाइलों में अटकी, कहीं वॉल नहीं तो कहीं पंप हाउस का काम बाकी

Pachpadra Refinery: PM मोदी के आगमन से पहले पचपदरा रिफाइनरी पर हाई अलर्ट, संभागीय आयुक्त ने संभाली कमान

पाक तस्करों का ‘वफादार’ निकला बाड़मेर का सलमान और शंकराराम, जैसलमेर से गुजरात तक फैलाया ड्रग्स तस्करी का जाल, उगले बड़े राज

राजस्थान में सनसनीखेज वारदात, शारीरिक संबंध बनाने के बहाने घर बुलाया फिर तड़पा-तड़पा कर मार डाला

राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री