11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजीवगांधी ने देश में कम्प्यूटर क्रांति की नींव रखी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

2 min read
Google source verification
राजीवगांधी ने देश में कम्प्यूटर क्रांति  की नींव रखी

राजीवगांधी ने देश में कम्प्यूटर क्रांति की नींव रखी


बालोतरा.

नगर में सोमवार को कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके कार्यों को याद किया। ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह जसोल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना सभा से की गई। कार्यकर्ताओं ने गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने कम्प्यूटर क्रांति की नींव रखी। 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया। पंचायत राज व निकाय संस्थाओं में महिलाओं को विशेष स्थान दिया। आमजन के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की, लेकिन भाजपा सरकार उनकी योजनाओं के नाम बदलकर, राजीव गांधी की जो उपेक्षा की है,वह निंदनीय है। ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह ने कहा कि राजीवगांधी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कम्प्यूटर क्रांति से 21वीं सदी के स्वप्न का सूत्रपात किया । ब्लॉक महामंत्री शंकरलाल सलुन्दिया, पेंशनर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जैसल सिंह खारवाल, गांधीवादी विचारक अल्ताफ अहमद, उम्मेदाराम चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव रामेश्वर प्रजापत ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय एकता को कायम रखने के लिए सांप्रदायिकता, प्रादेशिक व क्षेत्रीय गुटबंदी को समाप्त करने का पूरा प्रयास किया। पंचायत समिति प्रधान ओमाराम भील, नगर परिषद उपसभापति राधेश्याम माली, पार्षद हनुमान मेघवाल, चंपालाल माली, धनराज, मूलेखांतेली, पूर्व अध्यक्ष शारदा चौधरी, मंगलाराम टाक आदि उपस्थित थे।

2के. बालोतरा में सोमवार को राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यक

सिवाना. कस्बे के डाक बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस सिवाना व पादरू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा श्रद्धासुमन अर्पित किए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महंत निर्मलदास ने कहा कि राजीव गांधी ने देश मेें कम्प्यूटर व सौर उर्जा की क्रांति लाई थी। भारत को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाना उनका सपना था। उनके आदर्शों को अपनाएं। जिला उपाध्यक्ष डॉ. गणपतसिंह राठौड़ ने कहा कि राजीव गांधी महान नेता थे, जो हमेशा देश के विकास की सोच रखते थे। सिवाना ब्लॉक कंाग्रेस अध्यक्ष ओमाराम मेघवाल, पादरू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमसिंह राठौड़, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौड़, सेवादल कांग्रेस नेता झनकारमल चौपड़ा, दिनमोहम्मद हाड़ा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोहरलाल मेघवाल,हाथीराम भील थापन,रामनिवास आचार्य सिवाना, रमेशकुमार सांखला सिवाना, जबरसिंह राजपुरोहित मौजूद थे।निप्र

समदड़ी पत्रिका.
स्थानीय अजा विभाग कांग्रेस कार्यालय व नगर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया।

नगर अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ कांग्रेसी अम्बाशंकर सोनी ने कहा कि गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। युवा कांग्रेस लोकसभा सचिव अरुण व्यास ने कहा कि गांधी ने युवाओं को मताधिकार दिया। इस अवसर पर जिला सचिव जाकिर हुसैन पठान, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामेश्वर राजपुरोहित,पुरुषोत्तम सोनी, अजा विभाग के जिला सचिव चुन्नीलाल मेघवाल, नगर अध्यक्ष चुन्नीलाल जोगसन, ब्लॉक सचिव खंगारराम गहलोत, महेंद्र वाल्मीकि, सेवादल जिला संगठक सफी मोहम्मद रंगरेज,समदड़ी उपसरपंच मोहनलाल गहलोत, नगर उपाध्यक्ष धन्नाराम चौधरी मौजूद थे। निसं
मायलावास. गांव में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ गणपतसिंह राठौड़ ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को नई दिशा प्रदान की थी। कम्प्यूटर क्रांति का सूत्रपात किया था। उन के अधूरे सपने हम सभी कार्यकर्ता जरूर पूरे करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भीखीदेवी माली,उप सरपंच छगनलाल मेघवाल, लक्ष्मण मेघवाल, शंकरसिंह राजपुरोहित आदि ने राजीवगांधी को याद किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग